राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
Major action in Ram Mandir donation theft case
लखनऊ। Major action in Ram Mandir donation theft case, श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की शिकायत पर गुरुवार को अयोध्या की रामजन्मभूमि कोतवाली में FIR दर्ज की गई। इस प्रकरण में यह पहली बड़ी कार्रवाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दर्ज एफआईआर में 8 लोगों के नाम शामिल हैं, जिनपर BNS की धारा 306, 316, 317 और 61 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्रा समेत आधा दर्जन लोगों पर गबन, धोखाधड़ी, आपराधिक साज़िश की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
बताते चलें कि दो दिनों पहले चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच कर रही एसआईटी ने अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट शासन को सौंपी थी, जिसकी संस्तुति और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद यह एफआईआर दर्ज की गई है। मामले को लेकर राज्य सरकार सख्त कार्रवाई के विचार में है, ऐसे में अगले कुछ दिनों में बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।