लखनऊ में बिजली विभाग में बड़ी कार्रवाई: रिश्वत मांगने के आरोप में जेई निलंबित

लखनऊ में बिजली विभाग में बड़ी कार्रवाई: रिश्वत मांगने के आरोप में जेई निलंबित

Major action in Lucknow electricity department

Major action in Lucknow's electricity department

लखनऊ। बिजली कनेक्शन के नाम पर पैसे मांगने वाले अवर अभियंता निलेश सिंह को प्रारंभिक जांच में निलंबित कर दिया गया है। लखनऊ मध्य जोन के मुख्य अभियंता रवि कुमार अग्रवाल ने बताया कि एक वीडियाे वायरल हुआ था, जिसमें अवर अभियंता द्वारा उपभोक्ता से 24 किलोवाट कनेक्शन के नाम पर डेढ़ लाख रुपये मांगे जा रहे थे। निवेश मित्र पर उपभोक्ता राज कुमार वर्मा द्वारा गुइन रोड, मालवीय नगर में व्यवसाय करने के लिए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया गया था।

आवेदक का आरोप था कि निलेश सिंह पैसा लेने के लिए बार-बार घर से कार्यालय बुलाते थे। मुख्य अभियंता रवि अग्रवाल के मुताबिक पूरे मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है।


बता दें कि आवेदनकर्ता ने अवर अभियंता के उत्पीड़न से परेशान होकर घूस मांगने का वीडियो पूरा बना लिया था। इस पर अधीक्षण अभियंता कमलेश कुमार चौधरी ने जेई को निलंबित कर अधिशासी अभियंता (फाल्ट) कार्यालय से संबद्ध कर दिया है।

वही मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की एमडी रिया केजरीवाल ने शाहजहांपुर खंड से जेई आनंद कुमार और आवंला खंड बरेली से मनोज कुमार यादव को लखनऊ मध्य जोन में संबंद्ध किया है। अब मुख्य अभियंता जोन कार्यालय से एक की
तैनाती निलेश सिंह की जगह और दूसरे की अन्य इकाई में जल्द होगी।