थाना 39 पुलिस की डकैती के मामले में बड़ी कार्रवाई
Major Action by Sector 39 Police in Robbery Case
एसएसपी कंवरदीप कौर के दिशा निर्देश।
पुलिस ने चोरी के मोटर साइकिल पर चाकू की नोक पर डकैती करने के मामले में तीन शातिर आरोपी लूटेरो को किया काबू।
पकड़े गए आरोपी लुटेरे ने सब्जी विक्रेता के चाकू की नोक पर मारपीट कर उसका मोबाइल फोन और पर्स। छीन कर फरार हो थे।
पकड़े गए आरोपी लुटेरों के कब्जे से लूटमार किया मोबाइल फोन,आधार कार्ड,पर्स साथ में जरूरी दस्तावेज,चाकू,और वारदात में इस्तेमाल मोहाली से चोरी किया मोटर साइकिल भी बरामद किया।
रंजीत शम्मी चंडीगढ़। यूटी साउथ वेस्ट डिविजन का अहम थाना माने जाने वाले थाना 39 पुलिस की टीम को फिर उस वक्त एक बड़ी कामयाबी मिली।जब पुलिस ने एरिया से चोरी के मोटर साइकिल पर सवार होकर तीन शातिर आरोपी लुटेरों ने सब्जी बेच रहे विक्रेता के चाकू गर्दन पर रख और बुरी तरह से मारपीट कर उसका मोबाइल फोन और पर्स छीन कर फरार हो गए थे। मामले की सूचना तुरंत थाना 39 पुलिस को दी गई थी। मौके पर पहुंची मुस्तैद थाना 39 पुलिस की टीम ने तुरंत हरकत में आकर उक्त आरोपी लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियो की पहचान कच्ची कालोनी धनास निवासी 24 वर्षीय अभिषेक, स्मॉल फ्लैट्स धनास निवासी 22 वर्षीय संतोष और नया गांव जिला मोहाली निवासी 18 वर्षीय मोहित थापा उर्फ कांचा के रूप में हुई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी लुटेरों के कब्जे से लूटमार किया मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पर्स साथ में जरूरी दस्तावेज,चाकू,और वारदात में इस्तेमाल मोहाली से चोरी किया मोटर साइकिल भी बरामद किया।पकड़े गए आरोपी लुटेरों को पुलिस ने जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पता चला कि थाना 39 पुलिस को गुप्त सूचना और टेक्निकल तकनीक के जरिए पता चला था कि हाल ही में एरिया से लूटमार करने वाले चोरी के मोटर साइकिल पर सवार तीन शातिर आरोपी सक्रिय है। मामले को गंभीरता से लेते हुए और यूटी पुलिस की एसएसपी कंवरदीप कौर के दिशा निर्देशों के चलते एसडीपीओ साउथ वेस्ट डिविजन धीरज कुमार की सुपरविजन में थाना 39 के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार की टीम ने उक्त आरोपी लुटेरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने तीनों आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लूटमार किया कीमती सामना भी बरामद कर लिया।
क्या था मामला
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता सब्जी विक्रेता डीएमसी निवासी दुष्यंत कुमार ने पुलिस को बताया कि वह 18 मई को सुबह 9 बजकर 10 मिनट के आसपास जब वह सैक्टर 38 चंडीगढ़ में अपनी रेहड़ी पर सब्जी बेच रहा था।और जब वह 38-डी एक घर के पास मौजूद था।इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन आरोपी लुटेरे शिकायतकर्ता के पास आए। उनमें से एक ने उसे पकड़कर थप्पड़ मारा।दूसरे ने उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया और तीसरे ने जबरदस्ती उसका मोबाइल फोन वीवो वी21ई छीन लिया।इसी बीच,एक आरोपी युवक ने जबरदस्ती उसका पर्स छीन लिया।जिसमें आधार कार्ड और कुछ पैसे थे। जब उसने शोर मचाया तो ये तीन अज्ञात युवक मौके से भाग गए। जिसके चलते आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। हरदम से मुस्तैद थाना 39 पुलिस की टीम ने धरपकड़ कर मामले को सुलझा लिया।बता दे कि थाना 39 के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार की टीम ने एरिया में हुई वारदाते और नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वालों पर पूरी तरह से शिकंजा कसते हुए उन्हें गिरफ्तार किया और रिकवरी भी की है।थाना 39 के तकरीबन सभी मामलों को सुलझाया जा चुका है।वही थाना प्रभारी ने गुंडागर्दी, लूटमार,और नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वालों को चेतावनी दी है कि अगर किसी भी अपराधी ने एरिया में किसी भी वारदात को अंजाम दिया तो पुलिस उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी।किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।और यूटी पुलिस के सीनियर अधिकारियों के दिशा निर्देशों के चलते थाना 39 पुलिस का अभियान इसी तरह जारी रहेगा।