ठियोग में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: तीन युवक गिरफ्तार

ठियोग में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: तीन युवक गिरफ्तार

Major action against drug abuse in Theog

ठियोग।  शिमला जिले के ठियोग बाईपास में रविवार को पुलिस ने नौ ग्राम चिट्टे सहित कार सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान 21 वर्षीय पवन निवासी गांव एवं डाकघर चिढाना तहसील गोहाना जिला सोनीपत हरियाणा, 26 वर्षीय नितिश पांडे निवासी गांव जगतपुर एसएएस नगर (मोहाली) पंजाब, 27 वर्षीय रितिक सूरजभान निवासी गांव शलाना डाकघर एवं तहसील खरखौदा जिला सोनीपत हरियाणा के रूप में हुई है।

इस संबंध में पुलिस थाना ठियोग में मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपित क्षेत्र में चिट्टे की सप्लाई करने की फिराक में थे। एसपी शिमला गौरव सिंह ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।