Major Accident On Rishikesh-Badrinath Road In Uttarakhand: गहरी खाई में गिरी कार, कई लोगों की मौत
BREAKING
'हिंदू लड़कियां नंगे होकर पैसा कमाएंगी...' अनिरुद्धाचार्य और प्रेमानंद के बाद अब साध्वी ऋतंभरा के वीडियो पर विवाद, यहां पूरा बयान सुनिए उपराष्ट्रपति के चुनाव की घोषणा; इलेक्शन कमीशन ने जारी किया पूरा शेड्यूल, इस तारीख को वोटिंग, देश का अगला उपराष्ट्रपति कौन? CM नीतीश कुमार का एक और बड़ा ऐलान; बिहार में शिक्षा विभाग के इन कर्मियों का मानदेय दोगुना किया, चुनाव से पहले फैसला सस्ता हुआ LPG सिलेंडर; आज 1 अगस्त से घट गई इतनी कीमत, जानिए इस राहत के बाद अब जेब से कितने रुपये खर्च करने होंगे ट्रंप ने बदला अपना फैसला; भारत पर 25% टैरिफ 7 दिन टाला, आज 1 अगस्त से लागू होना था, पाकिस्तान पर 19% टैरिफ लगाया

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, कई लोगों की मौत, देखें किस जगह हुआ मौत का तांडव

Major Accident On Rishikesh-Badrinath Road In Uttarakhand

Major Accident On Rishikesh-Badrinath Road In Uttarakhand

Major Accident On Rishikesh-Badrinath Road In Uttarakhand : पहाड़ी क्षत्रों से आएदिन वाहनों के खाई में गिरने की खबरें सामने आती रहती हैं और इन हादसों में कई लोगों की जान चली जाती है| अबतक ऐसे हादसों में कई लोग मर चुके हैं| फिलहाल, अब एक ऐसा ही बड़ा हादसा उत्तराखंड से सामने आया है| जहां शुक्रवार सुबह एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से सीधा गहरी खाई में जा गिरी|

बताया जाता है कि, हादसे के वक्त कार में करीब 6 लोग सवार थे| जिनमें 3 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो चुकी है| जबकि अन्य तीन नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती हैं| घायलों को सरकारी अस्पताल ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई थी और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया था|

Major Accident On Rishikesh-Badrinath Road In Uttarakhand
Major Accident On Rishikesh-Badrinath Road In Uttarakhand

ऋषिकेश-बद्रीनाथ के रास्ते पर हुआ हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक, यह दर्दनाक हादसा ऋषिकेश-बद्रीनाथ के रास्ते पर ब्रह्मपुरी के नजदीक हुआ| चालक ने अचानक कार पर से अपना नियंत्रण खो दिया और जिसके बाद कार पास में मौजूद खाई में जा गिरी| खाई में गिरते ही कार के परखच्चे उड़ गए| हालांकि, अभी यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि हादसे की चपेट में आने वाले ये लोग कहां के हैं| इनकी क्या पहचान है|

Major Accident On Rishikesh-Badrinath Road In Uttarakhand
Major Accident On Rishikesh-Badrinath Road In Uttarakhand

पहाड़ी रास्तों में वाहन चलाना काफी कठिन

पहाड़ी क्षेत्र में रास्ते बेहद कठिन हो जाते हैं| जरा सी चूक और जिंदगी खत्म वाला यहां हाल है| पहाड़ों के बीच तंग हालत में गुजरने वाले रास्ते हादसों को दावत देते रहते हैं|