पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: बाराबंकी में पलटी डबल डेकर बस; 11 यात्री घायल, बाल-बाल बची 70 जिंदगियां

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: बाराबंकी में पलटी डबल डेकर बस; 11 यात्री घायल, बाल-बाल बची 70 जिंदगियां

Major Accident on Purvanchal Expressway

Major Accident on Purvanchal Expressway

लखनऊ से आजमगढ़ की ओर जा रही डबल डेकर बस हादसे का शिकार

घायलों को सीएचसी हैदरगढ़ व जिला अस्पताल बाराबंकी में भर्ती कराया गया

बाराबंकी। Major Accident on Purvanchal Expressway, लखनऊ-आजमगढ़ मार्ग पर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 32 के पास शुक्रवार तड़के करीब दो बजे दिल्ली से बिहार जा रही एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 70 यात्री सवार थे। हादसे में 11 लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। राहत की बात रही कि किसी की जान नहीं गई।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस अचानक अनियंत्रित होकर पहले दाहिनी ओर झुकी और फिर बाईं ओर पलट गई। हादसे के समय अधिकांश यात्री नींद में थे, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत सीएचसी हैदरगढ़ भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार गंभीर घायलों को जिला अस्पताल बाराबंकी रेफर किया गया।

घायलों में दयानंद पासवान, रूपा देवी, ईशा कुमारी, आरव कुमार, मयंक कुमार, शत्रुघ्न पासवान, निशा चौधरी, अशोक कुमार, गुड़िया देवी, लकी कुमार, रोशन कुमार, संतोष ठाकुर, बिमला देवी और लुखिया देवी शामिल हैं।

जिला अस्पताल बाराबंकी रेफर किए गए घायलों में निशा चौधरी, रोशन कुमार, संतोष ठाकुर और लुखिया देवी की हालत पर चिकित्सकों की निगरानी रखी जा रही है।

अधिकारियों ने लिया जायजा

सीएचसी हैदरगढ़ में उपजिलाधिकारी हैदरगढ़ राजेश कुमार विश्वकर्मा और कोतवाल अभिमन्यु मल्य पुलिस बल के साथ पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। अधिकारियों ने चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

हादसे की वजह

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही हादसे का मुख्य कारण सामने आ रही है। यात्रियों ने बताया कि बस चालक दिन में भी सही तरीके से वाहन नहीं चला रहा था और कई बार बस असंतुलित हुई थी। रात में अचानक नियंत्रण खोने से बस पलट गई।

राहत कार्य

हादसे के बाद क्रेन की मदद से बस को हटाकर यातायात सामान्य कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।