Major accident in Punjab

पंजाब में बड़ा हादसा, 24 घायल; पांच गंभी व एक की मौत 

Major accident in Punjab

Major accident in Punjab

Major accident in Punjab-  पंजाब में सोमवार देर शाम एक बड़े सडक़ हादसे में 24 लोग घायल हो गए हैं। जिनमें 5 गंभीर है और एक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह घटनागढ़शंकर-होशियारपुर सडक़ पर स्थित एक गांव भज्जलां मोड़ के पास हुई है। 

गाय को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार एक स्कार्पियो चालक ने गाय को बचाने की कोशिश कर रहा था तभी पीछे से एक निजी कंपनी की तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। इसी बीच बस से एक आई-20 कार भी टकरा गई। इसके बाद कार एक पेड़ से टकरा गई।

हादसे में कई गाडिय़ां क्षतिग्रस्त

सडक़ दुघर्टना में बस व दूसरी गाडिय़ों में सवार करीब 24 लोग घायल हो गए। इनमें से पांच को गंभीर चोट आई और उन्हें सिविल अस्पताल गढ़शंकर में भर्ती करवाया दिया गया। इस दौरान गाय की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।  स्कार्पियो होशियारपुर की ओर से आ रही थी। जब वह गांव भज्जलां मोड़ के पास पहुंची तो आगे एक गाय आ गई। स्कॉर्पियो चालक ने गाय को बचाने के लिए ब्रेक लगा दी जिसके चलते पीछे से आ रही निजी कंपनी की बस टक्कर मार दी। इसी बीच बस के पीछे आ रही एक आई-20 कार भी टकरा गई। सडक़ पर तीन चार पलटने के बाद पेड़ से जा भिड़ी। 

सडक़ दुर्घटना में आई-20 में सवार रामप्रीत सिंह निवासी ढ़क्क मजार, अपरा, जिला नवांशहर उसकी पत्नी हरदीप कौर व उसकी छह वर्षीय बेटी मनकीरत कौर व बस में सवार हरप्रीत सिंह पुत्र महिंदर सिंह निवासी अटल मजारा, बलाचौर, आरती पुत्र वरिंदरजीत सिंह निवासी कालेवाल लल्लीया को गढ़शंकर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य को प्राथिमक उपचार के बाद घरों को भेज दिया गया है। दुर्घटना के करीब एक घंटे के बाद भी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी घायलों का हालचाल जानने नहीं पहुंचे।

 

यह भी पढ़ें: Gujrat: पुलिस अब नागरिकों को सस्ता, सुरक्षित कर्ज दिलाने में करेगी मदद, देखें क्या है मामला