सक्ती जिले के वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा, बॉयलर विस्फोट से मची अफरा-तफरी

सक्ती जिले के वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा, बॉयलर विस्फोट से मची अफरा-तफरी

Major Accident at Vedanta Power Plant in Sakti District

Major Accident at Vedanta Power Plant in Sakti District

सक्ती: Major Accident at Vedanta Power Plant in Sakti District, छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। प्लांट के भीतर बॉयलर फटने से जोरदार विस्फोट हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। मौतों की पुष्टि एसपी ने की है। 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि 5 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

अधिकारियों ने बताया कि पांच लोगों की रायगढ़ के फोर्टिस हॉस्पिटल में मौत हो गई है। गंभीर रूप से 18 मजदूरों को रायगढ़ के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। कुछ घायलों को रायगढ़ की मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेजा गया।

दोपहर करीब 2 बजे हुआ धमाका

शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसा दोपहर करीब 2 बजे हुआ। जिस समय प्लांट में धमाका हुआ सभी मजदूर प्लांट के अंदर थे और काम कर रहे थे। अचानक हुए विस्फोट से पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

घायल अस्पताल में भर्ती

घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक आधिकारिक तौर पर 9 मजदूरों के मौतों की पुष्टि की गई है।

  • छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में बड़ा हादसा
  • वेदांता पावर प्लांट में दोपहर अचानक फटा बॉयलर
  • 30 से 40 मजदूरों के घायल होने की जानकारी
  • राहत और बचाव कार्य जारी, मौके पर प्रशासन की टीम

मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम

सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस टीम मौके पर पहुंच रही है। साथ ही फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम भी मौके पर पहुंच रही है। हादसे के कारणों का फिलहाल स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी या सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।

प्लांट के अंदर बॉयलर फटने की जानकारी मिली है। पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

हरनारायण तमराकर, ASI, डभरा थाना

धमाके के बाद हर तरफ धुंआ

स्थानीय लोगों के अनुसार, धमाका काफी तेज था। धमाके के थोड़ी देर बाद ही प्लांट के चारों तरफ धुंआ दिखाई देने लगा। वहीं, प्लांट के गेट के बाहर बड़ी संख्या में लोग भी पहुंच गए हैं। हालांकि कंपनी प्रबंधन का कहना है कि प्लांट के भीतर बॉयलर क्यों और कैसे फटा इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।