ऋषिकेश के होटल में बड़ा हादसा, पांचवीं मंजिल से गिर गई लिफ्ट, पांच पर्यटक घायल

ऋषिकेश के होटल में बड़ा हादसा, पांचवीं मंजिल से गिर गई लिफ्ट, पांच पर्यटक घायल

1000224652

Major accident at Rishikesh hotel: Lift falls from fifth floor

ऋषिकेश। वीरभद्र रोड स्थित होटल में गुरुवार देर रात पांचवीं मंजिल से लिफ्ट टूट कर सीधे ग्राउंड फ्लोर पर गिर गई। इसमें फरीदाबाद के पांच पर्यटक घायल हो गए।

सभी को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। पर्यटकों ने होटल संचालक और प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

फरीदाबाद से 22 सदस्यीय पत्रकारों का दल ऋषिकेश घूमने आया था। रात को वह होटल की पांचवीं मंजिल पर बने रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे।

खाना खाकर वह लिफ्ट से नीचे उतर रहे थे। जब वह ग्राउंड फ्लोर पर आने के लिए लिफ्ट में सवार हुए, तभी अचानक लिफ्ट का तार टूट गया। लिफ्ट पांचवीं मंजिल से सीधे ग्राउंड फ्लोर पर आकर गिरी।

Rishikesh Lift Accident

लिफ्ट सवार वरुण कुमार, मनोज सूर्यवंशी, रूपेश कुमार, चेतन सिंह और जयप्रकाश घायल हो गए। लिफ्ट के इस तरह गिरने से वहां हड़कंप मच गया।

वरुण कुमार ने बताया कि कुछ लोगों को अधिक चोट लगी है। सूचना पर एम्स चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद सभी को एम्स पहुंचाया।

Rishikesh hotel Lift Accident

एक पर्यटक के दोनों पैर में फ्रैक्चर हैं। पर्यटकों ने होटल संचालक और प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया।

उनका का कहना है कि लिफ्ट के रखरखाव में लापरवाही बरती गई। जब मौके पर मौजूद होटल कर्मियों के सामने यह बात रखी तो कोई संतोष जनक जवाब नहीं मिला।

एम्स चौकी प्रभारी देवेंद्र पंवार ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी, मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।