मैनपुरी: DIET भोगांव अश्लील वीडियो चैट मामला, दो प्रवक्ता निलंबित, आगरा संबद्ध किए गए

मैनपुरी: DIET भोगांव अश्लील वीडियो चैट मामला, दो प्रवक्ता निलंबित, आगरा संबद्ध किए गए

Mainpuri: DIET Bhogaon Obscene Video Chat Case

Mainpuri: DIET Bhogaon Obscene Video Chat Case

Mainpuri: DIET Bhogaon Obscene Video Chat Case, डायट भोगांव में अश्लील वीडियो चैट मामले में निदेशक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद गणेश कुमार ने आरोपित दोनों प्रवक्ता को निलंबित कर दिया है।

प्रशिक्षु छात्रा द्वारा दोनों पर अश्लीलता करने के गंभीर आरोप लगाए गए थे। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने अपनी जांच के बाद दोनों के निलंबन की संस्तुति की थी। डेढ़ माह के बाद अब कार्रवाई की गई है। दोनों को आगरा संबद्ध कर दिया गया है।

भोगांव स्थित डायट में डीएलएड प्रशिक्ष छात्रा ने आरोप लगाए थे कि रसायन विज्ञान प्रवक्ता डॉ. जीतपाल सिंह कला संकाय के प्रवक्ता सुधाकरन द्वारा उन्हें वीडियो काल के माध्यम से अश्लील इशारे किए गए थे।

अश्लीलता भरी चैट भी भेजी गई थीं। शिकायत के बाद भी मामले को दबाने का प्रयास किया गया। बाद में यह अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुए तो मामले ने तूल पकड़ लिया।

डीएम अंजनी कुमार ने संज्ञान लेते हुए जांच की थी। डायट प्राचार्य और एसडीएम अंजली सिंह की संयुक्त कमेटी बनाकर जांच के निर्देश दिए थे। रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने 23 फरवरी को दोनों के विरुद्ध निलंबन की संस्तुति करते हुए परिषद को पत्र भेज दिया था।

कार्रवाई न होने पर डीएम द्वारा दोबारा रिमाइंडर पत्र भेजा था। गुरुवार को निदेशक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद गणेश कुमार द्वारा दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर आदेश की प्रति डायट प्राचार्य को भी भेज दी। दोनों को आगरा डायट से संबद्ध कर दिया गया है। प्राचार्य मनमोहन शर्मा ने बताया है कि कार्रवाई से दोनों को अवगत करा दिया गया है।

डायट प्राचार्य पर उठे थे सवाल

अश्लील वीडियो प्रकरण के बाद से ही डायट प्राचार्य मनमोहन शर्मा पर सवाल उठते रहे हैं। प्रसारित दूसरे वीडियो में प्राचार्य बजाय कार्रवाई के अपने कक्ष में आरोपित प्रवक्ता का ही पक्ष ले रहे थे। प्रसारित वीडियो में भी विवादित बातें सामने आई थीं। छात्रा ने भी आरोप लगाया था कि उन्हें चुप कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। अब उनके विरुद्ध भी जांच की चर्चा तेज हो गई है।