Maids in luxury societies face theft charges; cash and jewellery worth Rs

लग्जरी सोसायटियों में नौकरानियों पर चोरी के आरोप, 85 लाख नकदी-जेवरात और 17 लाख के गहने गायब

undefined

Maids in luxury societies face theft charges; cash and jewellery worth Rs

शहर की लग्जरी सोसायटियों में घरों में काम करने वाली नौकरानियों पर चोरी के आरोपों के मामले सामने आए हैं। एक मामले में करीब 85 लाख रुपये की नकदी और जेवरात चोरी होने का आरोप है, जबकि दूसरे मामले में करीब 17 लाख रुपये के गहने गायब होने की शिकायत दर्ज कराई गई है।

सेक्टर-66 स्थित एम्मार मारबेला सोसायटी के एक फ्लैट मालिक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके घर में तीन महिलाएं नौकरानी के तौर पर काम करती थीं। आरोप है कि तीनों ने मिलकर साजिश के तहत घर में रखी नकदी और कीमती जेवरात चोरी कर लिए।

शिकायत मिलने के बाद सेक्टर-65 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड व पुलिस वेरिफिकेशन की भी जांच की जा रही है।

वहीं, एक अन्य मामले में डीएलएफ फेज-5 की वेस्ट एंड हाइट्स सोसायटी निवासी महिला ने घर से सोने के गहने चोरी होने की शिकायत दी है। पीड़िता के अनुसार, उन्होंने हाल ही में सोने के आभूषण खरीदे थे और अलमारी में रखे थे, लेकिन 10 फरवरी को दराज खोलने पर गहने गायब मिले। चोरी हुए सामान में 50 ग्राम का गोल्ड बिस्कुट, 43 ग्राम का हार और 6 ग्राम की बालियां शामिल हैं, जिनकी कीमत करीब 17 लाख रुपये बताई गई है।

पीड़िता ने संदेह जताया है कि घर में काम करने वाली नौकरानी, जो 8 फरवरी को निजी समस्या बताकर अचानक गांव चली गई थी, चोरी में शामिल हो सकती है।

दोनों मामलों में पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।