Ashok Chavan Quits Congress- कांग्रेस को बड़ा झटका; महाराष्ट्र के पूर्व CM अशोक च्वहाण ने पार्टी से इस्तीफा दिया, BJP में शामिल हो रहे

कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका; महाराष्ट्र के पूर्व CM अशोक च्वहाण ने पार्टी से इस्तीफा दिया, BJP में शामिल होने जा रहे

Maharashtra Former CM Ashok Chavan Quits Congress News Update

Maharashtra Former CM Ashok Chavan Quits Congress

Ashok Chavan Quits Congress: लोकसभा चुनाव से पहले दो महीनों के भीतर महाराष्ट्र में कांग्रेस को तीसरा बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी के बाद अब महाराष्ट्र के पूर्व CM अशोक च्वहाण ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि, कांग्रेस छोड़ने के साथ-साथ अशोक च्वहाण ने विधायक पद से भी इस्तीफा दिया है। अशोक च्वहाण महाराष्ट्र के भोकर से कांग्रेस के विधायक चुने गए थे। अशोक च्वहाण कांग्रेस कार्य समिति CWC के अगस्त 2023 से सदस्य भी हैं। फिलहाल अशोक च्वहाण के इस्तीफे से महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मच गई है। कांग्रेस और INDIA गठबंधन के साथी दलों के बयान सामने आने लगे हैं।

अशोक च्वहाण का इस्तीफा

Maharashtra Former CM Ashok Chavan Quits Congress
 

BJP में शामिल होने जा रहे अशोक च्वहाण

कहा जा रहा है कि, कांग्रेस छोड़ने के बाद अब अशोक च्वहाण BJP में शामिल होने जा रहे हैं। उधर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेन्द्र फडणवीस का कहना है कि भाजपा के साथ अलग-अलग पार्टियों के कई बड़े नेता आना चाहते हैं। कांग्रेस के कई अच्छे नेता बीजेपी के संपर्क में हैं। जो नेता जनता से जुड़े हैं और वे कांग्रेस में घुटन महसूस कर रहे हैं। देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि कुछ बड़े चेहरे बीजेपी में शामिल होंगे। हमारे संपर्क में कौन-कौन हैं, इसका जल्द ही खुलासा किया जाएगा। आगे-आगे देखिए होता है क्या..."

अशोक च्वहाण के पिता भी महाराष्ट्र के CM रहे

अशोक च्वहाण राजनीतिक परिवार से आते हैं। वह महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शंकरराव चव्हाण के बेटे हैं। अशोक अपना पूरा नाम अशोकराव शंकरराव चव्हाण लिखते हैं। अशोक च्वहाण की गिनती महाराष्ट्र में सबसे प्रभावशाली नेताओं में होती है। अशोक च्वहाण ने 8 दिसंबर 2008 से 9 नवंबर 2010 तक कांग्रेस में रहते हुए महाराष्ट्र राज्य के सीएम के रूप में कार्य किया है। 9 नवंबर 2010 को, कांग्रेस पार्टी ने उन्हें आदर्श हाउसिंग सोसाइटी घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार के आरोपों पर पद से इस्तीफा देने के लिए कहा था।

अशोक च्वहाण ने 2003-04 के बीच विलासराव देशमुख सरकार में सांस्कृतिक मामलों, उद्योग, ट्रांसपोर्ट, खान और प्रोटोकॉल मंत्री के रूप में कार्य किया है और वह महाराष्ट्र के पूर्व PWD मंत्री भी रहे हैं। अशोक च्वहाण महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 2014 से 2019 तक अध्यक्ष भी रहे। अशोक च्वहाण ने महाराष्ट्र कांग्रेस संगठन में महासचिव के रूप में अपना करियर शुरू किया था। 1995 से 1999 तक वह महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रहे।