लुधियाना: लड़की ने छेड़छाड़ करने का किया विरोध तो घर पर हमला, तीन घायल

Virodh

लुधियाना। girl protested against molestation: लुधियाना में थाना सलेम टाबरी अधीन आते गुरनाम नगर जस्सियां रोड स्थित बीती रात करीब 20 व्यक्तियों द्वारा एक परिवार पर हमला कर जख्मी कर दिया गया।

इस संबधी पीडि़त परिवार द्वारा सिविल अस्पताल में मेडिकल करवा थाना सलेम टाबरी में मामला दर्ज करवाया गया। मिली सूचना अनुसार पुलिस द्वारा अभी तक मौका मुआयना तक नहीं किया गया। इस संबंधी थाना पुलिस आईओ राकेश कुमार से संपर्क कर फोन पर जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
 

इस बारे पीडि़त मुकेश वर्मा ने बताया मोहल्ले में रहने वाला एक युवक उसकी लड़की को स्कूल व मंदिर जाते छेड़छाड़ करता है। जिसका उसकी लड़की ने विरोध किया। तंग परेशान होकर लड़की ने स्कूल न जाने का भी निर्णय लिया। बीते दिन उसकी लड़की के साथ उक्त लड़के द्वारा फिर छेड़छाड़ की तो उसने लड़के को टोका। रात को लड़के ने कुछ साथियों को साथ लाकर उसके घर हमला कर दिया। हमले में वह उसकी पत्नी, उसकी बेटी बुरी तरह जख्मी हो गई।