लखनऊ: इजराइल नौकरी के नाम पर दो भाइयों से 4 लाख रुपये की ठगी
Lucknow: Two brothers duped of Rs 4 lakh in the
लखनऊ। इजराइल भेजने के नाम पर जालसाजों ने दो भाइयों से चार लाख रुपये ठग लिए। कुशीनगर के थाना कुबेर स्थान स्थित पचरुखिया निवासी अनिल ने बताया कि 2025 में विदेश में नौकरी के लिए ऑनलाइन सर्च किया था तो अल फहद इंटरप्राइजेज कम्पनी के बारे में जानकारी हुई।
वेबसाइट पर दिए गए कंपनी के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो राकेश कुमार नाम के व्यक्ति से बात हुई। उन्होंने विभूतिखंड स्थित कंपनी के ऑफिस बुलाया, जहां फिरोज और रफीक नाम के व्यक्तियों ने चार लाख रुपये में अनिल और उनके भाई राकेश को इजराइल भेजने की बात कही और मेडिकल भी कराया।
इसके बाद चार लाख रुपये लेकर टिकट और वीजा दे दिया। इजराइल जाने के लिए दोनों लोग जब दुबई पहुंचे तो उन्हें पता चला की टिकट और वीजा फर्जी है। मुंबई से लखनऊ आकर उन्होंने दिए गए मोबाइल नंबर पर सम्पर्क किया, लेकिन नंबर बंद थे। इस पर पीड़ितों ने विभूतिखंड थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। विभूतिखंड इंस्पेक्टर ने बताया कि अमर सिंह ने बताया कि आरोपितों का पता लगाया जा रहा है।