लखनऊ: नगराम के डोभिया गांव में 18 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला

लखनऊ: नगराम के डोभिया गांव में 18 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला

Lucknow: The body of an 18-year-old youth was

Lucknow: The body of an 18-year-old youth was

निगोहां (लखनऊ)। नगराम के डोभिया गांव स्थित जंगल में मंगलवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान गोसाईगंज के बरकतनगर के किसान फूलचंद लोधी के लड़के 18 वर्षीय शुभम के रूप में हुई।

बताया जा रहा है कि घर में भतीजा गर्म दूध में जल गया था। जिसके बाद परिवारीजनों ने मृतक को डांट दिया था। इसी बात से नाराज होकर वह घर से चला गया था और देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजन रात भर उसकी तलाश में जुटे रहे।

बीते सोमवार को शुभम के एक वर्षीय भतीजा अनमोल खेलते समय घर में खौलते दूध में गिरकर झुलस गया था। इसी बात को लेकर परिजनों ने उसको डांट-फटकार लगाई गई थी। इससे आहत होकर वह शाम घर से निकल गया। बताया जा रहा है कि इस बीच उसने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया था।

मंगलवार सुबह शौच के लिए गए एक ग्रामीण ने गांव के बाहर कंजी (जंगली) पेड़ की डाल से युवक का शव लटकता देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान कराया और उसके घर सूचना दिया।

एसओ नगराम विवेक चैधरी ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर इश्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है । मामले की जांच की जा रही है। मृतक अविवाहित था, परिवार में मां राधा, बड़ा भाई राहुल और छोटा भाई कल्लू का रो-रोकर बुरा हाल है।