लखनऊ: छह यूपी के IAS अधिकारी केंद्र सरकार में इम्पैनल

लखनऊ: छह यूपी के IAS अधिकारी केंद्र सरकार में इम्पैनल

Lucknow: Six UP IAS officers empanelled

Lucknow: Six UP IAS officers empanelled

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के छह आइएएस अधिकारियों को केंद्र सरकार में सेवा के लिए इम्पैनल किया गया है। इनमें 1993 बैच के आलोक कुमार-प्रथम, 1994 बैच की लीना जौहरी, 1995 बैच के मृत्युंजय कुमार नारायण, संतोष कुमार यादव, भुवनेश कुमार व संजय प्रसाद के नाम शामिल हैं।

इन अधिकारियों का इम्पैनलमेंट होने के बाद इनके केंद्र में जाने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हें सचिव व उसके समकक्ष पदों पर केंद्र में तैनात किया जाएगा।

आलोक कुमार-प्रथम वर्तमान में औद्योगिक विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव हैं। राज्य सरकार निवेश को बढ़ावा दे रही है, इसलिए उम्मीद है कि फिलहाल उन्हें केंद्र की सेवा में न जाने दिया जाए।

इसी प्रकार मुख्यमंत्री व गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद के भी केंद्र की सेवा में भेजे जाने को लेकर संशय है। लीना जौहरी वर्तमान में महिला एवं बाल विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव हैं।

वहीं मृत्युंजय कुमार नारायण पहले से ही केंद्र में महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त के पद पर तैनात हैं। भुवनेश कुमार भी यूआइडीएआइ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर केंद्र में तैनात हैं। संतोष कुमार यादव भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष के पद पर तैनात हैं।