लखनऊ में पुलिस को डिजिटल सिस्टम के उपयोग के निर्देश

लखनऊ में पुलिस को डिजिटल सिस्टम के उपयोग के निर्देश

Lucknow police instructed to use digital systems

Lucknow police instructed to use digital systems

लखनऊ। Lucknow police instructed to use digital systems, डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा तैयार किए गए नेटग्रिड के पोर्टल गांडीव व सुदर्शन पोर्टल आतंकवाद व संगठित अपराध की रोकथाम में मददगार सिद्ध हो रहे हैं।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि दोनों पोर्टलों का उपयोग सुनिश्चित करें। गृह मंत्रालय द्वारा नेटग्रिड के पोर्टलों के इस्तेमाल को लेकर फरवरी माह की समीक्षा में उत्तर प्रदेश देश में 15वें स्थान पर है।

इसलिए संबंधित अधिकारी साप्ताहिक व मासिक समीक्षा बैठकों में दोनों पोर्टलों के उपयोग की भी समीक्षा करें। इन पोर्टलों पर विभिन्न अपराधियों से संबंधित काफी सामग्री उपलब्ध है।

इंटरनेट मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराधों की रोकथाम में सुदर्शन पोर्टल काफी कारगर है। वहीं संवेदनशील आपराधिक मामलों को हल करने में गांडीव पोर्टल सहायक सिद्ध हो रहा है।