लखनऊ: NEET काउंसलिंग में सिक्योरिटी मनी विवाद पर बड़ी कार्रवाई, दो अधिकारी निलंबित
Lucknow: Major Action Taken Over Security Deposit Dispute
Lucknow: Major Action Taken Over Security Deposit Dispute, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित कुमार घोष ने प्रदेश में पिछले वर्ष एमबीबीएस व बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (नीट) की काउंसलिंग में शामिल अभ्यर्थियों की सिक्योरिटी मनी वापस नहीं किए जाने के प्रकरण को गंभीरता से लिया है।
इस मामले में कार्यालय महानिदेशक चिकित्सा एवं प्रशिक्षण से संबद्ध आचार्य डा. राहुल व आशुलिपिक मोहम्मद इरफान अंसारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
अपर मुख्य सचिव ने लगभग 30 हजार अभ्यर्थियों की सिक्योरिटी मनी के लगभग 3.8 अरब रुपये तत्काल वापस करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
उन्होंने संबंधित बैंक (भारतीय स्टेट बैंक व आइसीआइसीआइ) से खाता बंद करने तथा दोषी कार्मिकों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए हैं।
अधिकारियों से कहा है कि छात्र-छात्राओं के हितों से जुड़े किसी भी मामले में लापरवाही या विलंब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।