"लखनऊ: सोमवार से बुधवार तक बिजली विभाग शटडाउन नहीं लेगा, होली में आपूर्ति सुनिश्चित"

"लखनऊ: सोमवार से बुधवार तक बिजली विभाग शटडाउन नहीं लेगा, होली में आपूर्ति सुनिश्चित"

"Lucknow: Electricity department will not take any shutdown

लखनऊ। राजधानी में सोमवार, मंगलवार और बुधवार को बिजली विभाग कोई शटडाउन बिजली मरम्मत के नाम पर नहीं लेगा। अगर कोई आकस्मिक फाल्ट बिजली से जुड़ा आता है तो बिजली विभाग उसे ठीक करने के लिए शट डाउन ले सकता है लेकिन ज्यादा आबादी प्रभावित न हो, इसके लिए रिंग मेन यूनिट का उपयोग करे या फिर वैकल्पिक व्यवस्था करके बिजली दें।

लखनऊ के सभी जोन, जिसमें गोमती नगर, जानकीपुरम, लखनऊ मध्य और अमौसी जोन में शटडाउन तीन दिन तक न लेने के निर्देश दिए गए हैं। उद्देश्य है कि उपभोक्ताओं को लगातार तीनों दिन बिजली की आपूर्ति हो सके।

मुख्य अभियंता रवि कुमार अग्रवाल ने बताया कि लखनऊ मध्य में उपभोक्ताओं को चौबीसों घंटे दो, तीन व चार मार्च को बिजली दी जाएगी। इसके बाद गर्मियों को लेकर बेहतर बिजली व्यवस्था बनाए रखने के लिए पेड़ों की छंटाई, ट्रांसफार्मर से जुड़े मरम्मत कार्य करने पर योजना बनाकर काम किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बिजली उपकेंद्रों पर पालियों में ड्यूटी लगाई जाएगी। यहां पूरी गैंग वाहन के साथ मौजूद रहेगी। हेल्पलाइन नंबर 1912 पर आने वाली शिकायत को प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं अगर कोई उपभोक्ता बिजली उपकेंद्र में जाकर शिकायत दर्ज कराता है तो भी उसकी शिकायत को निस्तारित किया जाए। इसके लिए मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंता को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

उपकेंद्र में लगे सरकारी फोन पर आने वाली शिकायतों को भी गंभीरता से दर्ज करके, निस्तारित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रबंधन का तर्क है कि अगर त्योहार में किसी कर्मचारी या अभियंता द्वारा दर्ज शिकायतों को निस्तारित करने में ढिलाई बरती जाती है तो संबंधित अभियंता व कर्मचारी की जवाबदेही
तय होगी।

होली दहन वाले स्थान का करे निरीक्षण 
होली दहन वाले स्थान पर निरीक्षण स्थानीय बिजली कर्मी जरूर कर लें। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल ने निर्देश दिए हैं कि होलिका दहन बिजली के तारों के नीचे से करने से लोग बचे।

अभियंता यह जरूर सुनिश्चित कर लें कि होलिका दहन जिस स्थान पर हो रहा है, वहां बिजली के तार तो ऊपर से नहीं निकले हैं। अगर ऐसा है तो संबंधित लोगों से सौहार्द पूर्वक बातचीत करके हल निकाले। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1912 पर आने वाली शिकायतों को गंभीरता से निस्तारित करे।

तीन दिन तक बिजली कनेक्शन, नाम परिवर्तन जैसे काम रहेंगे प्रभावित
राजधानी में सोमवार, मंगलवार और बुधवार को बिजली से जुड़े कनेक्शन, बिल संशोधन, बिलों में नाम परिवर्तन, किलोवाट बढ़ोत्तरी जैसे काम प्रभावित हो सकते हैं। बिजली विभाग का पूरा फोकस बिजली आपूर्ति पर रहेगा। गुरुवार से सामान्य दिनों की तरह उक्त सभी काम किए जाएंगे।

बिजली विभाग का प्रयास है कि इन तीन दिनों किसी भी बिजली बकाए पर न कटे। हालांकि प्रबंधन ने बकाएदारों का आह्वान किया है कि जिसका बकाया है, वह जमा कर दे, जिससे उसे बिजली संकट का सामना न करना पड़े।

प्रमुख अभियंताओं के मोबाइल नंबर :

अमौसी जोन :

  • मुख्य अभियंता : 9415901415
  • अधिशासी अभियंता तकनीकी : 9415803094
  • अधिशासी अभियंता 33 केवी वृंदावन : 8005394721
  • अधिशासी अभियंता 33 केवी इंद्रलोक : 8005493760
  • अधिशासी अभियंता 11 केवी न्यू आलमबाग : 9453007416
  • अधिशासी अभियंता 11 केवी काकोरी : 9415301114
  • अधिशासी अभियंता 11 केवी नादरगंज : 8005493531
  • अधिशासी अभियंता हेल्पडेस्क : 8005488412


गोमती नगर जोन :

  • मुख्य अभियंता : 8004912190
  • अधीक्षण अभियंता तकनीकी :9044854491
  • अधिशासी अभियंता 33 केवी गोमती नगर : 8005493532
  • अधिशासी अभियंता 11 केवी गोमती नगर : 9415901361
  • अधिशासी अभियंता 11 केवी इंदिरानगर : 8005489479
  • अधिशासी अभियंता हेल्पडेस्क : 9415901420


जानकीपुरम जोन :

  • मुख्य अभियंता : 9415901286
  • अधीक्षण अभियंता तकनीकी : 8004910763
  • अधिशासी अभियंता 33 केवी जानकीपुरम : 9453004714
  • अधिशासी अभियंता 11 केवी जानकीपुरम : 9415901297
  • अधिशासी अभियंता 11 केवी महानगर : 9453007418
  • अधिशासी अभियंता हेल्पडेस्क : 8004007145

लखनऊ मध्य जोन :
 

  • मुख्य अभियंता : 9450099907
  • अधीक्षण अभियंता तकनीकी : 9415901295
  • अधिशासी अभियंता 33केवी लखनऊ मध्य : 9415901306
  • अधिशासी अभियंता 11 केवी राजभवन : 9415901857
  • अधिशासी अभियंता 11 केवी चौक : 9415901316
  • अधिशासी अभियंता हेल्पडेस्क : 9453007413


नोट : यह नंबर मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा प्रकाशित पुस्तिका में दिए गए नंबरों के आधार पर लिखे गए हैं।