लखनऊ: एक्सिस बैंक के डिप्टी मैनेजर ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या; जांच में जुटी पुलिस
Lucknow: Axis Bank Deputy Manager Commits Suicide by Shooting Himsel
Lucknow: Axis Bank Deputy Manager Commits Suicide by Shooting Himsel, एक्सिस बैंक के 32 वर्षीय डिप्टी मैनेजर काजी अहमद जैद ने सोमवार को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गुडंबा के आदिल नगर में गोली की आवाज सुनकर परिवारजन पहुंचे तो डिप्टी मैनेजर का लहूलुहान शव पड़ा मिला।
इसके बाद आनन फानन में सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की है। फिलहाल पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मूल रूप से गोरखपुर निवासी काजी अहमद जैद (32) लखनऊ में आदिल नगर कल्याणपुर गुडंबा में परिवार के साथ रहते थे। वह अलीगंज स्थित एक्सिस बैंक में डिप्टी मैनेजर के पद पर तैनात थे। सोमवार सुबह करीब नौ बजे घर की पहले मंजिल पर बने कमरे में 32 बोर की पिस्टल से खुद को गोली मार ली।
घटना के वक्त कमरे में अकेले थे। काफी देर नीचे नहीं आए तो पत्नी तैयबा देखने पहुंची। तब लहूलुहान हालात में मिले जिसे देखकर पत्नी की चीख निकल गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
परिवार के लोगों ने बताया दो दिन पहले अहमद जैद गोंडा रिश्तेदारी में शादी समारोह में गए थे। रविवार रात वापस लौटे। इसके बाद सब लोग अपने-अपने कमरे में चले गए। सुबह पत्नी घर का काम करने नीचे आ गई। इस दौरान जैद ने आत्महत्या कर ली।