लखनऊ: यूपी बोर्ड परीक्षा में 19 स्टेटिक मजिस्ट्रेट अनुपस्थित, वेतन रोका
Lucknow: 19 static magistrates absent during UP board exams,
लखनऊ। Lucknow: 19 static magistrates absent during UP board exams, यूपी बोर्ड परीक्षा में अधिकारियों की बड़ी मनमानी सामने आई है। परीक्षा ड्यूटी से 19 स्टेटिक मजिस्ट्रेट गायब मिले हैं। अधिकारियों के निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए इन सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेटों का वेतन रोकने का आदेश दिया गया है। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी (एडीएम) प्रशासन डा. शुभी सिंह ने मुख्य कोषाधिकारी को पत्र भेजा है।
बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए 121 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। छह फरवरी को इन सभी की ड्यूटी विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर लगाई गई थी। इस संबंध में सभी अधिकारियों को पत्र जारी किए गए थे। इनमें से 19 स्टेटिक मजिस्ट्रेट पहले दिन की परीक्षा यानी 18 फरवरी को ही ड्यूटी पर नहीं गए।
जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार पांडेय की रिपोर्ट के अनुसार अनुपस्थित स्टेटिक मजिस्ट्रेटों में अवर अभियंता, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी व प्रधानाध्यपक आदि हैं।
जिनका वेतन रोका गया है उनमें नलकूप खंड के अवर अभियंता आशीष कुमार, लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड-एक के अवर अभियंता विनोद कुमार राय, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता अशोक श्रीवास्तव व रवींद्र कुमार यादव, सरोजनीनगर के ग्राम पंचायत अधिकारी विनय कुमार यादव, लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अवर अभियंता लालजी यादव, माल के ग्राम विकास अधिकारी शिवम कुमार, राहुल रस्तोगी, अरशद बेग व सुधाकर सिंह, काकोरी के ग्राम पंचायत अधिकारी नागेंद्र प्रताप कुशवाहा व आशीष कुमार, मलिहाबाद के ग्राम पंचायत अधिकारी राजकुमार सिंह, माल के ग्राम पंचायत अधिकारी सुनील कुमार सिंह व अर्षेेंद्र सिंह, पशुधन प्रसार अधिकारी राहुल, सरोजनीनगर के उद्यातखेड़ा प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक धीरेंद्र कुमार गौतम, सरोजनीनगर की बीओ पीआरडी प्रतिभा विंसी व मलिहाबाद के उच्चतर प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापक इस्मत जबीन शामिल हैं।