तिरुमला के अलीपिरी में वाहनों की लंबी कतारें

तिरुमला के अलीपिरी में वाहनों की लंबी कतारें

Long queues of vehicles at Alipiri, Tirumala

Long queues of vehicles at Alipiri, Tirumala

( अर्थ प्रकाश / बोम्मा रेडड्डी )

** अलीपिरी प्वाइंट पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी।
तिरुमाला में श्रद्धालुओं की भीड़ में वृद्धि दर्शन के लिए 12 घंटे लग रहा ।**

तिरुमाला : :  ( आंध्र प्रदेश ) शुक्रवार को बड़े सवेरे से देर रात तक तिरुमाला में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई। मुहर्रम की छुट्टी और  सप्ताहांत के कारण तिरुमाला मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी। वैकुंठम कतार परिसर और नारायणगिरि के शेड में बने कक्ष श्रद्धालुओं से भरे हुए थे, जो दर्शन के लिए तत्पर थे। कतार सिलतोरणम सर्कल तक फैल गई थी। लोग दर्शन के लिए 12 घंटे का समय ले रहे थे। शुक्रवार दोपहर से शाम तक कतार बंद कर दी गई थी। शाम से श्रद्धालुओं को ऑक्टोपस सर्कल के रास्ते कतार में प्रवेश करने की अनुमति दी गई।

अलीपिरी में वाहनों की लंबी कतारें हाल ही में अपने वाहनों से तिरुमाला आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि के कारण अलीपिरी चेकपॉइंट पर लगातार भीड़ बनी हुई है। गुरुवार सुबह से मध्यरात्रि तक लगभग 11,000 वाहन तिरुमाला पहुंचे, जबकि शुक्रवार शाम 6 बजे तक 10,000 वाहन तिरुमाला पहुंच गए। चेकपॉइंट से लेकर चिड़ियाघर पार्क रोड तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वाहनों को जहां भी संभव हो रोका जा रहा था, जिससे यातायात की समस्या उत्पन्न हो गई।