Haryana Sports Department Keeps

स्पोर्ट्स ग्रेडेशन नीति में राहत: CET आवेदन के लिए तीन दिन लगातार खुले रहेंगे खेल विभाग के कार्यालय

undefined

Haryana Sports Department Keeps

हरियाणा सरकार ने स्पोर्ट्स ग्रेडेशन सर्टिफिकेट नीति में संशोधन के बाद खिलाड़ियों को एक और बड़ी राहत दी है। चतुर्थ श्रेणी पदों की सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) के लिए आवेदन करने वाले खिलाड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खेल विभाग ने शनिवार को अवकाश के बावजूद अपने कार्यालय खुले रखे। इसके साथ ही रविवार और सोमवार (संत कबीर जयंती के सरकारी अवकाश) को भी सभी जिला खेल कार्यालय खुले रहेंगे।

खेल निदेशक पार्थ गुप्ता ने सभी उपनिदेशकों और जिला खेल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पात्र खिलाड़ियों को संशोधित अधिसूचना के अनुसार स्पोर्ट्स ग्रेडेशन सर्टिफिकेट तत्काल जारी किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी अधिकारी इन तीनों दिनों अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर प्रमाणपत्र जारी करना सुनिश्चित करेंगे।

दरअसल, चतुर्थ श्रेणी पदों के लिए CET आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई निर्धारित है। ऐसे में खिलाड़ियों को समय पर स्पोर्ट्स ग्रेडेशन सर्टिफिकेट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह विशेष व्यवस्था की गई है।

गौरतलब है कि 2025 के 27वें हरियाणा स्टेट गेम्स के पहले चरण में करीब 8,500 खिलाड़ियों ने भाग लिया था, जिनमें से 2,662 खिलाड़ियों ने पदक जीते थे। संशोधित स्पोर्ट्स ग्रेडेशन नीति लागू होने के बाद इन सभी पदक विजेताओं को पहली बार ग्रेडेशन सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे, जिससे उन्हें सरकारी नौकरियों में लाभ मिल सकेगा।

हरियाणा ओलिंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष कीटन जसविंद्र सिंह 'मीनू बेनीवाल' ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे खिलाड़ियों का भविष्य अधिक सुरक्षित होगा और उन्हें सरकारी नौकरियों में अवसर प्राप्त करने में आसानी होगी।