विधानसभा कमेटी ने किया एसवीएसयू का दौरा

विधानसभा कमेटी ने किया एसवीएसयू का दौरा

Legislative Assembly committee visits SVSU

Legislative Assembly committee visits SVSU

कमेटी के अध्यक्ष एवं समालखा के विधायक मनमोहन भड़ाना की अध्यक्षता में होडल के विधायक हरिंदर सिंह, महम के विधाक  बलराम दांगी, नारनौंद के विधायक जस्सी पेटवाड़ और गन्नौर के विधायक देवेंद्र सिंह कादियान रहे शामिल 

एसवीएसयू की प्रगति का लिया जायजा और सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस का दौरा कर विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट देखे तथा सराहना की  

पलवल। दयाराम वशिष्ठ: हरियाणा विधानसभा की वेलफेयर ऑफ यूथ एन्ड यूथ अफेयर्स कमेटी ने शुक्रवार को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का दौरा किया। कमेटी के अध्यक्ष एवं समालखा के विधायक मनमोहन भड़ाना की अध्यक्षता में पांच विधायकों के इस प्रतिनिधमंडल ने श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में कौशल विकास तथा युवा सशक्तिकरण कार्यक्रमों की समीक्षा की। कमेटी ने एंटरप्रिन्योरशिप, इंडस्ट्री लिंकेज, प्लेसमेंट और इंटर्नशिप सहित विविध ढांचागत सुविधाओं का जायजा लिया। कमेटी के अध्यक्ष मनमोहन भड़ाना के अतिरिक्त इस दौरे में होडल के विधायक  हरिंदर सिंह, महम के विधाक  बलराम दांगी, नारनौंद के विधायक जस्सी पेटवाड़ और गन्नौर के विधायक देवेंद्र सिंह कादियान शामिल थे। हरियाणा सरकार के प्रधान सचिव राजीव रंजन विशेष तौर पर इस दौरान उपस्थित रहे।   

कमेटी में सम्मिलित सभी विधायकों और अधिकारियों का श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने भव्य स्वागत किया। संगीत विभाग के विद्यार्थियों ने बंचारी के नगाड़ों के साथ स्वागत को और दिव्य बना दिया। कमेटी के अध्यक्ष मनमोहन भड़ाना की अध्यक्षता में हुई बैठक में कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं का विवरण प्रस्तुत किया। अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर विक्रम सिंह ने विश्वविद्यालय के मॉडल का प्रतिवेदन कमेटी के सम्मुख प्रस्तुत किया। कमेटी के अध्यक्ष मनमोहन भड़ाना ने देश के पहले सरकारी कौशल विश्वविद्यालय के रूप में एसवीएसयू को उपलब्धियों की सराहना की और भविष्य में बेहतर कार्य करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय उल्लेखनीय कार्य कर रहा है और भविष्य में इसे और बेहतर बनाने की दिशा में काम करेंगे। श्री मनमोहन भड़ाना नेविद्यार्थियों के प्रोजेक्ट और स्टार्टअप की भी सराहना की। बैठक के पश्चात् हरियाणा विधानसभा की कमेटी ने विश्वविद्यालय के अत्याधुनिक मशीनों से सुसज्जित सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस का अवलोकन किया और विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए स्टार्ट अप स्टाल भी देखे। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट देख प्रसन्नता व्यक्त की और भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। सभी अतिथियों ने परिसर में अपने हाथों से पौधारोपण भी किया। होडल के विधायक हरिंदर सिंह, महम के विधाक बलराम दांगी, नारनौंद के विधायक जस्सी पेटवाड़ और गन्नौर के विधायक देवेंद्र सिंह कादियानने भी प्रोजेक्ट बनाने वाले विद्यार्थियों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया। हरियाणा सरकार के प्रधान सचिव राजीव रंजन विशेष ने कहा कि कौशल विकास योजनाओं का लाभ पात्र युवाओं तक पहुंचना चाहिए। 

कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने विश्वविद्यालय की हाइवे से कनेक्टिविटी और यातायात सुविधा बढ़ाए जाने का विषय कमेटी के समक्ष रखा। उन्होंने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने कमेटी के सभी सदस्यों का आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर जिला उपायुक्त जयेन्द्र सिंह छिल्लर, जिला परिषद के सीईओ जितेंद्र सिंह चौहान, विधानसभा के अंडर सेक्रेटरी नवीन भारद्वाज, लायजनिंग ऑफिसर वीएस चौधरी, एसडीआईटी के सहायक निदेशक विशाल सोडी, विधानसभा रिपोर्टर संजय गर्ग और सुनील कुमार के अलावा एसवीएसयू के सभी डीन, प्रोफेसर, विभागाध्यक्ष और काफी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।