असम रेंट एक्ट के विरोध में वकीलों की हड़ताल अगले बुधवार तक जारी
Lawyers' strike against Assam Rent Act continues
चंडीगढ़। प्रस्तावित असम रेंट एक्ट के विरोध में वकीलों की हड़ताल अब अगले बुधवार तक जारी रहेगी। इस संबंध में बुधवार को जिला बार एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया गया।
बैठक में वकीलों ने एक्ट का कड़ा विरोध जताते हुए इसे न्यायिक व्यवस्था और स्थानीय परिस्थितियों के अनुकूल नहीं बताया। साथ ही यह भी फैसला लिया गया कि इस रेंट एक्ट को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में चुनौती दी जाएगी।
वकीलों की हड़ताल पिछले शुक्रवार से जारी है, जिसके चलते जिला अदालत परिसर में कामकाज पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। वकीलों की गैरमौजूदगी के कारण मामलों की सुनवाई प्रभावित हो रही है और आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक विचार नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।