रिकांगपिओ में दर्दनाक हादसा: बचाव के लिए गाड़ी से कूदे वकील की नदी में गिरने से मौत
Lawyer Dies After Falling into River While Jumping from Vehicle to Save Himself
रिकांगपिओ (किन्नौर)। Lawyer Dies After Falling into River While Jumping from Vehicle to Save Himself, जिला किन्नौर के रिकांगपिओ पांगी एनएच पर शुक्रवार दोपहर एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति को मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रदीप कुमार (एडवोकेट) पुत्र भीष्म दास निवासी पांगी जिला किन्नौर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, रिकांगपिओ कोर्ट में बतौर वकील कार्यरत प्रदीप कुमार अपनी अप्लाइड फॉर गाड़ी में अपने गांव पांगी से रिकांगपिओ की तरफ जा रहे थे कि पांगी गेट के पास गाड़ी अनियंत्रित हो गई जिससे गाड़ी के अगले दोनों टायर सड़क मार्ग के बाहर हवा में लटक गए तथा वकील प्रदीप कुमार ने अपने बचाव के लिए छलांग लगा दी।
वह नदी में जा गिरे जिससे उसे गंभीर चोटें आ गईं जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने रिकांगपिओ थाना में दी जिस पर पुलिस तथा रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची तथा शव को नदी से रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ लाया गया जहां पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।