आखिरी गेंद का ड्रामा, डेव‍िड मिलर का ब्लंडर और 1 रन से टूटा दिल्ली कैप‍िटल्स का दिल, गुजरात टाइटन्स ने जबड़े से छीनी जीत

आखिरी गेंद का ड्रामा, डेव‍िड मिलर का ब्लंडर और 1 रन से टूटा दिल्ली कैप‍िटल्स का दिल, गुजरात टाइटन्स ने जबड़े से छीनी जीत

DC Vs GT 2026

DC Vs GT 2026

DC Vs GT 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के सबसे रोमांचक मैच में दिल्ली को एक रन से हार का सामना करना पड़ा. अरुण जेटली स्टेडियन में खेले गए मैच में दिल्ली को जीत के लिए आखिरी दो गेंद पर दो रनों की जरूरत थी, लेकिन 20वें ओवर की पांचवी गेंद पर मिलर का सिंगल लेने से मना करन टीम पर भारी पड़ गया क्योंकि आखिरी गेंद पर वो दो रन नहीं बना सके. प्रसिद्ध कृषणा की स्लोवर बाउंसर को वो मिस कर गए, और बाकी का काम विकेट के पीछे से जोस बटलर कर दिया. जिससे वो एक रन भी नहीं बना पाए, और दिल्ली 210 रनों के विशाल लक्ष्य से एक रन पीछे रह गई.

केएल राहुल की शानदार पारी गई बेकार

210 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने शानदर बल्लेबाजी की. केएल राहुल ने 52 गेंद पर 92 रनों की बड़ी पारी खेली, जबकि पाथुम निसंका ने 24 गेंद में 41 रनों के तेज पारी खेलकर टीम को अच्छी शुरुआत दी. इसके बाद डेविड मिलर ने 20 गेंद में 40 रन बनाकर टीम को 210 रनों के लक्ष्य के करीब पहुंच दिया, लेकिन एक गलती से वो एक रन से वो पीछे रह गए. खास बात ये है कि दो मैच हीरो रहने वाले समीर रिजवी इस मैच में खाता भी नहीं खोल सके और राशिद खान की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए. दिल्ली को आखिरी 2 ओवर में 35 रनों की जरूरत थी. 19वें ओवर में सिराज ने 23 रन लुटा दिए. जिससे आखिरी ओवर में दिल्ली को 13 रनों की जरूरत थी. लेकिन प्रसिद्ध ने उस ओवर में 11 रन ही दिए.

गुजरात की शानदार बल्लेबाजी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात कप्तान शुभमन गिल (70), बटलर (52) और सुंदर (55) की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 210 रन बनाने में सफल रहे.