लैंडस्लाइड से चक्की मोड़ के पास सड़क हो गई खत्म

लैंडस्लाइड से चक्की मोड़ के पास सड़क हो गई खत्म

Landslide near Chakki Mor

Landslide near Chakki Mor

     अर्थ प्रकाश/ हरजीत सिंह ‌जग्गी: 

कालका, 2 अगस्त (जग्गी)। Landslide near Chakki Mor: कालका- शिमला राष्ट्रीय उच्च टीटीआर होटल के समीप बीती रात लैंडस्लाइड होने से करीब 50 मीटर सड़क का हिस्सा धंस कर टूटने से सड़क खत्म हो गई।
   राष्ट्रीय उच्च मार्ग दोनों तरफ़ से पूर्णतया बन्द हो चुका है। सड़क पैदल चलने के लिए भी नहीं बची है, जिसे ठीक करने में कई दिन लग सकते हैं।
    भयानक लैंडस्लाइड की घटना और पहाड़ खिसकने के साथ सड़क का एक बड़ा हिस्सा ढह गया। हाईवे पर सड़क गायब है और चारो तरफ मिट्टी और पत्थरों का मलबा बिखरा पड़ा है।
 गनीमत है कि लैंडस्लाइड में कोई जानी नुकसान होने की खबर नहीं है।चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे पर लोगों की आवाजाही लगातार जारी रहती है। शिमला-चंडीगढ़ कनेक्ट होने के कारण हाईवे पर बड़ी संख्या में वाहन दौड़ते हैं। इसलिए अगर वाहनों के निकलते समय लैंडस्लाइड की घटना होती तो कई वाहन सड़क ढहने के साथ नीचे ढह सकते थे और ऐसे में फिर लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी लेकिन ऐसा हादसा नहीं हुआ। सड़क बंद, दोनों तरफ से फंसे लोग फिलहाल, लैंडस्लाइड की घटना के बाद चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे की सड़क बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। बताया जा रहा है कि, करीब 50 मीटर के दायरे में सड़क का हिस्सा गायब होकर मलबे में तब्दील हो चुका है। ऐसा लग रहा है कि जैसे सड़क बह गई हो। बहराल, सड़क के टूटे हिस्से के दोनों तरफ लोग अपने वाहनों के साथ फंस गए हैं। ऐसे में हाईवे पर लंबा जाम लग रहा है। लोग परेशान हैं। हालांकि, चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे पर सड़क को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है। लेकिन सड़क दुरुस्त होने और वाहनों की आवाजाही फिर से सुचारु रूप से शुरू होने में काफी समय लग सकता है।
 
 पुलिस ने किया सावधान

   पुलिस ने अपील है कि लोग चंडीगढ़ शिमला हाईवे का प्रयोग करने से बचें। पुलिस ने ट्वीट करते हुए कहा- आप सभी को सूचित किया जाता है कि चंडीगढ़ शिमला हाईवे परवाणु क्षेत्र में चक्की मोड़ पर भूस्खलन के कारण बंद हो गया है। कृपया वैकल्पिक ट्रैफिक प्लान का पालन करें। हाईवे से मलबा हटाने का काम जारी है। हाईवे खुलने पर सभी को सूचित कर दिया जाएगा। पुलिस ने मैप भी जारी किया है।

यह पढ़ें:

नूंह हिंसा के दंगाइयों से होगी वसूली; हरियाणा CM का ऐलान, मनोहर लाल बोले- यही भरेंगे नुकसान, मोनू मानेसर के बारे में भी बड़ा बयान

आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की हरियाणा में शांति और भाईचारा बढ़ाने की अपील

नूंह हिंसा पर अब सुप्रीम आदेश; SC ने कहा- किसी भी हालत में हेट स्पीच रोकें, अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दो, CCTV कैमरों से रिकॉर्डिंग करो