“शिमला में भूस्खलन से अस्पताल मार्ग बाधित, मरीजों को पैदल जाना पड़ा”

“शिमला में भूस्खलन से अस्पताल मार्ग बाधित, मरीजों को पैदल जाना पड़ा”

Landslide in Shimla Blocks Hospital Route

Landslide in Shimla Blocks Hospital Route

शिमला। Landslide in Shimla Blocks Hospital Route, हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में हुई भारी बारिश के कारण बुधवार को चमियाणा अस्पताल की सड़क पर भूस्खलन हुआ। भूस्खलन होने के कारण मरीजों व अस्पताल के कर्मचारियों को पैदल ही पहुंचना पड़ा। अस्पताल जाने वाला रास्ता पूरी तरह से खराब हो गया है। इस कारण अस्पताल जाने वाली टैक्सी व बसें आधे रास्ते तक ही जा पाईं। इसके बाद लोगों को पैदल ही अस्पताल के लिए पहुंचना पड। 

तीन से चार किलोमीटर तक लोगों को पैदल ही अस्पताल के लिए जाना पड़ रहा था। इस कारण सबसे ज्यादा दिक्कत उन मरीजों को आ रही थी, जो चलने में असमर्थ थे। अस्पताल को जाने वाली सड़क इतनी ज्यादा खराब थी कि यहां से लोग अपने निजी वाहन ले जाने से भी डर रहे थे।

चमियाणा अस्पताल जाने के रास्ते में अभी कई जगह निर्माण कार्य हो रहा है, इस कारण यहां पर कम बारिश में भी भूस्खलन की घटनाएं सामने आती हैं।

वाहनों के स्किड होने का सता रहा था डर

करीब एक घंटे बाद इस सड़क को ठीक करने का काम शुरू हो सका। इसके बाद मरीजों व स्वजनों ने राहत की सांस ली। इतना ही नहीं सड़क के बहाल होने के बाद भी मिट्टी गीली होने के कारण काफी स्थानों पर वाहनों के स्किड होने का डर चालकों को सताता रहा।

प्रदेशभर से अस्पताल पहुंचते मरीज

अस्पताल में हृदय रोग से लेकर सभी गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों का इलाज किया जाता है। यहां पर शिमला से नहीं बल्कि प्रदेश के अन्य हिस्सों से भी लोग इलाज के लिए पहुंचते हैं। रास्ता बंद होने से रूटीन का चेकअप करवाने वाले मरीज तो वापस चले गए, लेकिन आपात स्थिति में मरीज को अस्पताल ले जा रहे मरीजों को पहुंचाने में स्वजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

हालांकि लोक निर्माण विभाग की टीम ने मौके पर आकर काम तो जल्द ही शुरू कर दिया था, लेकिन भूस्खलन ज्यादा होने के कारण सड़क को पूरी तहह से साफ करने में अधिक समय लगा।