लखनऊ यूनिवर्सिटी में लाल बारादरी मस्जिद पर सुरक्षा कारणों से ताला, छात्रों ने किया प्रदर्शन
Lal Baradari Mosque in Lucknow University
लखनऊ यूनिवर्सिटी प्रशासन ने ऐतिहासिक लाल बारादरी इमारत और उसमें स्थित मस्जिद के गेट को सुरक्षा कारणों से सील कर बैरिकेडिंग लगा दी. छात्र नेताओं और मुस्लिम छात्रों ने इस कार्रवाई के खिलाफ परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया. यूनिवर्सिटी ने एएसआई संरक्षित इस जर्जर इमारत से होने वाले संभावित खतरे को रोकने के लिए यह कदम उठाया. इसके जवाब में छात्रों ने बैरिकेडिंग गिरा दी और मस्जिद के बाहर ही नमाज पढ़ी. इस दौरान सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए हिंदू छात्रों ने नमाजियों के पीछे ढाल बनकर सुरक्षा घेरा बनाया.
ऐतिहासिक इमारत पर लटका ताला
लाल बारादरी लगभग 200 साल पुरानी ऐतिहासिक संरचना है, जिसका निर्माण 1800 ईस्वी में नवाब नसीरुद्दीन हैदर ने कराया था. यह इमारत विश्वविद्यालय की स्थापना से भी पुरानी है और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा संरक्षित है.