लखीमपुर सड़क हादसा: दर्दनाक टक्कर में चार लोगों की मौत

लखीमपुर सड़क हादसा: दर्दनाक टक्कर में चार लोगों की मौत

Lakhimpur road accident: Four people died in a tragic collision

Lakhimpur road accident: Four people died in a tragic collision

लखीमपुर। लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही चीख-पुकार मच गई और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हादसा रात करीब 11:30 बजे लखनापुर चौराहे के पास हुआ, जहां एक ब्रेजा कार और दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर में कार चालक भानू प्रताप (30) पुत्र राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
बाइकों पर सवार 42 वर्षीय हितेश शुक्ला पुत्र कमल किशोर और 40 वर्षीय हरिकिशन पुत्र विनोद कुमार, निवासी ग्राम सुनौरा थाना नीमगांव की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं हादसे में घायल 35 वर्षीय अनुज कुमार पुत्र विजय कुमार और 28 वर्षीय आदर्श पुत्र राम सहोदर, निवासी ग्राम बसारा थाना नीमगांव को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसके अलावा 30 वर्षीय शिवेंद्र उर्फ गुंजन दीक्षित निवासी ग्राम गाजीपुर थाना मितौली भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायलों भानू प्रताप और शिवेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर लखनऊ रेफर किया गया है।

हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।