बदल गया Lahore 1947 का टाइटल, रिलीज से 4 महीने पहले Sunny Deol की फिल्म को मिला नया नाम?

बदल गया Lahore 1947 का टाइटल, रिलीज से 4 महीने पहले Sunny Deol की फिल्म को मिला नया नाम?

Lahore 1947 Title Changed

Lahore 1947 Title Changed

Lahore 1947 Title Changed: वॉर ड्रामा बॉर्डर 2 से सनी देओल ने बॉक्स ऑफिस पर खूब गदर मचाया. वहीं अब एक्टर आमिर खान प्रोडक्शन की फिलम से बड़े पर्दे पर फिस से धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं. इस अपकमिंग फिल्म का नाम पहले लाहौर 1947 रखा गया था. लेकिन अब मेकर्स ने फिल्म का टाइटल बदल दिया है. जानते हैं आमिर खान और सनी देओल स्टारर फिल्म का नया नाम क्या रखा जाएगा?

‘लाहौर 1947’ का बदला जा रहा टाइटल

राजकुमार संतोषी निर्देशित मच अवेटेड फिल्म ‘लाहौर 1947’ का टाइटल बदला जा रहा है. दरअसल फिल्म मेकर्स को चिंता है कि भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव के बीच "लाहौर" नाम जोड़ने से परेशानी हो सकती है.

वहीं विक्की लालवानी के मुताबिक, ‘लाहौर 1947’ का नाम बदलकर ‘बटवारा 1947’ कर दिया गया है. फिल्म का नाम बदलने का फैसला पिछले हफ़्ते लिया गया था क्योंकि टीम सिर्फ़ लाहौर पर फ़ोकस करने के बजाय 1947 के बंटवारे की दुखद घटना को दिखाने और एक बड़ी भावना दिखाना चाहती थी’

बंटवारा 1947 का आइडिया कैसे आया था?

ज़ूम के साथ एक इंटरव्यू के दौरान, सनी देओल ने बताया कि लाहौर 1947 का आइडिया कैसे आया. बॉर्डर 2 स्टार ने बताया, "यह एक ऐसा सब्जेक्ट था जिस पर राजकुमार संतोषी और मैं सालों से बात कर रहे थे. हम इसे करने की कोशिश करते रहे." उन्होंने आगे कहा, "ज़ाहिर है, गदर के बाद यह मुमकिन हो गया. आमिर मेरे पास आए और कहा कि वह यह प्रोजेक्ट बनाना चाहते हैं. बाद में, सबने हां कह दी."

फिल्म के बारे में बात करते हुए, सनी ने बताया था, “सब्जेक्ट बहुत इमोशनल है. राजकुमार संतोषी और मैंने तीन इंटेंस फिल्में दी हैं. लाहौर 1947 में किरदारों में इंटेंसिटी और डेप्थ है. यह एक प्ले है जिसे अडैप्ट किया गया है. उम्मीद है, हम इसे जल्द से जल्द रिलीज़ करने की कोशिश करेंगे.”

बंटवारा 1947 की कहानी क्या है?

असगर वजाहत के मशहूर प्ले 'जिस लाहौर नई देख्या, ओ जम्याई नी' पर बेस्ड यह फिल्म पार्टीशन के समय की है. कहानी एक मुस्लिम परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है जो लखनऊ से लाहौर माइग्रेट करता है और उसे एक हिंदू परिवार द्वारा खाली की गई हवेली अलॉट की जाती है. हालांकि, चीजें तब ड्रामैटिक मोड़ लेती हैं जब उन्हें पता चलता है कि हिंदू परिवार अभी भी घर में रह रहा है और जाने से मना कर रहा है.

कब रिलीज होगी बंटरावा 1947? 

बता दें कि आमिर खान द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म भारत के 1947 के बंटवारे के समय की है और इसमें आमिर के साथ सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आज़मी, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह हैं. यह असगर वजाहत के नाटक ‘जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ई एन’ पर आधारित है. ये फिल्म इस साल 13 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी