कुमाऊँ सभा चंडीगढ़ द्वार कुमाऊंनी होली मिलन समारोह 1 एक मार्च रविवार को होगा

कुमाऊँ सभा चंडीगढ़ द्वार कुमाऊंनी होली मिलन समारोह 1 एक मार्च रविवार को होगा

Kumaoni Holi Milan Celebration

Kumaoni Holi Milan Celebration

Kumaoni Holi Milan Celebration: कुमाऊं सभा की कार्यकारणी व सलाहकार समिति की बैठक प्रधान गोकुल सिंह  नगरकोटी की अध्यक्षता  में  बेअंत सिंह मेमोरियल सैक्टर 42 ओपन एयर थियेटर एरिया में सम्पन्न हुई 
कुमाऊं की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक परंपरा को संजोए रखने के उद्देश्य से इस वर्ष भी कुमाऊँ सभा, चंडीगढ़ द्वारा 01 मार्च को ओपन एयर थिएटर एरिया, बेअंत सिंह मेमोरियल, सेक्टर 42, चंडीगढ़  में भव्य 'होली मिलन समारोह' का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन को भव्य बनाने हेतु रूपरेखा तैयार की गई। संस्था के मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पांडे  व प्रधान  गोकुल सिंह नगरकोटी ने बताया कि कुमाऊँनी होली केवल रंगों का त्यौहार नहीं, बल्कि रागों, प्रेम और भक्ति का संगम है। इस वर्ष समारोह में चंद कालीन परंपराओं का निर्वहन करते हुए 'बैठकी होली' और 'खड़ी होली' के विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। सभा के मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पांडेय ने बताया कि समारोह सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और कुमाऊँनी लोक संगीत की बारीकियों से रूबरू कराना है। सभा के महासचिव भगत सिंह रावत ने बताया कि शहर के कई गणमान्य व्यक्ति इस समारोह में उपस्तिथ होकर इसकी गरिमा बढ़ाएंगेI  

Kumaoni Holi Milan Celebration

सभा ने  ट्राईसिटी  में रहने वाले समस्त कुमाऊंनी परिवारों से इस सांस्कृतिक महाकुंभ में होली की पारंपरिक वेशभूषा में सम्मिलित होने की अपील की है। बैठक में सभा के पदाधिकारी गण व कार्यकारिणी सदस्य , वरिष्ठ सलाहकार और सलाहकार उपस्थित रहे।