कुमाऊं सभा चंडीगढ़ द्वारा व्यापक सदस्यता अभियान का शुभारंभ
Comprehensive Membership Drive
Comprehensive Membership Drive: कुमाऊं सभा, चंडीगढ़ द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त एवं जनसरोकारों से जोड़ने के उद्देश्य से एक व्यापक सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। सभा के मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पांडेय ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत सभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा पूरे ट्राईसिटी के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर समाज के लोगों से संपर्क स्थापित करके, उन्हें सभा की गतिविधियों एवं उद्देश्यों से अवगत कराया जाएगा तथा सभा की सदस्यता दिलवाई जाएगी।
इसी कड़ी में पहले दिन कुमाऊं सांस्कृतिक समिति पंचमूर्ति शिव मंदिर, मलोया में सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान को समाज के सभी वर्गों से उत्साहजनक समर्थन प्राप्त हुआ तथा बड़ी संख्या में नए सदस्यों ने सभा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि सदस्यता अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज को संगठित करना, युवाओं को सामाजिक कार्यों से जोड़ना तथा सांस्कृतिक एवं सामाजिक मूल्यों के संरक्षण हेतु जनभागीदारी बढ़ाना है।
सभा के महासचिव भगत सिंह रावत ने सभी नए एवं पुराने सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती उसके सदस्यों की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नए सदस्यों के जुड़ने से सभा की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
सभा ने समाज के सभी लोगों से भविष्य में भी संगठन की गतिविधियों में सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर कुमाऊं सांस्कृतिक समिति के प्रधान गोपाल सिंह बिष्ट व कुमाऊं सभा के वरिष्ठ सदस्य जसवंत सिंह रावत व मंगल राम व राजेंद्र सिंह नगरकोटी व महेश जोशी व खष्टी दत्त पांडे व संतोष दत्त बिष्ट व सुनील दत्त बिष्ट व कमल राम व विपिन तिवारी व दिनेश कठायत व दान सिंह गढ़िया तथा राजेंद्र सिंह बिष्ट व शशि प्रकाश पांडे आदि उपस्थित रहे।