पंजाब में महिलाओं को हर महीने 1000 रूपए देने वाला वादा: अभी भूल जाइये! विधानसभा स्पीकर कुलतार संधवा ने क्या बयान दिया, देखिये

पंजाब में महिलाओं को हर महीने 1000 रूपए देने वाला वादा: अभी भूल जाइये! विधानसभा स्पीकर कुलतार संधवा ने क्या बयान दिया, देखिये

Kultar Singh Sandhwa statements on 1000 rupees to the women of Punjab

Kultar Singh Sandhwa statements on 1000 rupees to the women of Punjab

Punjab News : पंजाब में अबजब आम आदमी पार्टी की सरकार बन गई है तो चुनाव के वक्त पार्टी द्वारा किये गए वादों की तरफ लोग टकटकी लगाए देख रहे हैं| बतादें कि, इन वादों में एक बड़ा वादा है महिलाओं को हर महीने 1000 रूपए देने का| जो कि कब पूरा होता है ये तो पता नहीं लेकिन इस वादे पर पार्टी के नेताओं द्वारा बयानबाजी जरूर की जा रही है| जब आम आदमी पार्टी के नेताओं से पूक्षा जाता है कि महिलाओं को हर महीने 1000 रूपए कबसे मिलने शुरू होंगे तो उनकी तरफ सिर्फ आसरा बंधाने वाला बयान सामने आता है|

अब विधानसभा स्पीकर कुलतार संधवा ने दिया बयान...

वहीं, पंजाब में महिलाओं को हर महीने 1000 रूपए देने वाले वादे पर अब विधानसभा स्पीकर कुलतार संधवा का बड़ा बयान सामने आया है| बताया जाता है कि, जब कुलतार संधवा ने इस वादे के पूरा होने के बारे में पूक्षा गया तो उनका कहना था कि पंजाब का सरकारी खजाना अभी खाली पड़ा हुआ है| पुरानी सरकारें पंजाब का खजाना खाली कर गईं हैं| पहले पंजाब का सरकारी खजाना भर जाए, जिसे भरने की कोशिश की जा रही है| मसलन, कुलतार संधवा के कहने कर अर्थ यह समझा जा सकता है कि जबतक पंजाब का सरकारी खजाना नहीं भरेगा तबतक महिलाओं को हर महीने 1000 रूपए नहीं दिए जा सकते|

हाल ही में पंजाब की महिला मंत्री का आया था ये बयान...

हाल ही में इस बारे में भगवंत मान सरकार में सामजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ बलजीत कौर ने बड़ा बयान दिया था| डॉ बलजीत कौर ने कहा कि भगवंत मान सरकार को अपने सारे वादे याद हैं और वह उन्हें पूरा करेगी| पंजाब की महिलाओं से जो 1-1 हजार रुपए देने वाली बात कही गई थी| उस बात पे भी अमल किया जाएगा| डॉ बलजीत कौर ने कहा कि जल्द ही भगवंत मान सरकार महिलाओं को 1-1 हजार देना शुरू करेगी| बलजीत कौर ने कहा कि पूरी कोशिश है कि यह वादा अगले एक-दो महीने में पूरा कर दिया जाए|

विधानसभा चुनाव के दौरान केजरीवाल ने किया था ऐलान...

बतादें कि, आप सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव के दौरान पंजाब की महिलाओं को पैसे देने का ऐलान किया था| केजरीवाल ने कहा था कि अगर पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो पंजाब में 18 साल से ऊपर हर महिला को हर महीने 1000 रूपए दिए जायेंगे और ये पैसे सीधे उनके खाते में आया करेंगे| केजरीवाल का कहना था कि अगर किसी परिवार में 3 महिला सदस्य हैं यानि बेटी, बहू और सास तो प्रत्येक को 1000 रुपये मिलेंगे। इसके अलावा बुजुर्ग महिलाओं को जो पेंशन राशि मिल रही है उसके अलावा उन्हें ये 1000 रूपए भी दिए जाएंगे|

केजरीवाल ने कहा था कि आज के समय में पैसा बहुत बड़ी ताकत है और यह कदम महिलाओं को सशक्त बनाएगा| क्योंकि महिलाओं की कई जरूरते होती हैं बच्चों से जुड़ी हुई, खुद से जुड़ हुई और इन जरूरतों को पूरा करने के लिए वह पति का मुंह देखती हैं| लेकिन आप की सरकार बनने पर उन्हें छोटी-छोटी ऐसी जरूरतों के लिए किसी का मुंह नहीं देखना पड़ेगा|  बतादें कि, पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही सीएम भगवंत मान कई बड़े-बड़े फैसले ले चुके हैं| मान के बड़े-बड़े ऐलान सामने आ रहे हैं|