केकेआर ने दिल्ली को उसके घर में 8 विकेट से रौंदा, फिन एलन का नाबाद तूफानी शतक

केकेआर ने दिल्ली को उसके घर में 8 विकेट से रौंदा, फिन एलन का नाबाद तूफानी शतक

DC vs KKR IPL 2026

DC vs KKR IPL 2026

DC vs KKR IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) शुक्रवार 8 मई को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 8 विकेट से मात दे दी. फिन एलन के 47 गेंदों में नाबाद शतक की बदौलत KKR ने 143 रनों के लक्ष्य को 35 गेंदें शेष रहते ही हासिल कर लिया.

इस जीत के साथ तीन बार की चैंपियन केकेआर ने इस सीजन में अपनी लगातार चौथी जीत भी दर्ज कर ली. जिसके साथ वो अंक तालिका में 9 पॉइंट्स के साथ 7वें स्थान पर पहुंच गई है.

एलन ने अपनी बेहतरीन पारी में पांच चौके और दस छक्के भी लगाए. इसके अलावा उन्होंने कैमरून ग्रीन के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 64 गेंदों पर 116 रनों की अटूट साझेदारी की. ग्रीन ने 27 गेंदों पर नाबाद 33 रन बनाए. जबकि कप्तान रहाणे 13 और रघुवंशी 1 रन बनाकर आउट हो गए.

केकेआर की इस जीत की नींव उनके स्पिनरों ने रखी. जिसमें अनुकूल रॉय, सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती ने मिलकर 12 ओवरों में केवल 76 रन देकर तीन विकेट हासिल किए. जिससे DC 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 142 रन ही बना सकी.

KKR के स्पिनर्स द्वारा खेल की गति धीमी करने का असर इतना गहरा था कि 11वें से 16वें ओवर के बीच, DC की टीम सिर्फ 20 रन ही बना सकी और उसने दो विकेट भी गंवा दिए.

दिल्ली की तरफ से पाथुम निसांका 50 रन, केएल राहुल 23 रन और आखिर में आशुतोष शर्मा की 28 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके.

केकेआर की तरफ से स्पिनरों के अलावा तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने पारी के अंतिम ओवरों में शानदार गेंदबाजी करते हुए 25 रन देकर 2 विकेट चटकाए. इस मैच कुछ खास रिकॉर्ड भी बने.

IPL की एक पारी में KKR के किसी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा छक्के

13 ब्रेंडन मैकुलम बनाम RCB बेंगलुरु 2008

11 आंद्रे रसेल बनाम CSK चेन्नई 2018

10 फिन एलन बनाम DC दिल्ली 2026

IPL में KKR के लिए शतक

158*(73) ब्रेंडन मैकुलम बनाम RCB बेंगलुरु 2008

104(51) वेंकटेश अय्यर बनाम MI वानखेड़े 2023

109(56) सुनील नरेन बनाम RR कोलकाता 2024

100*(47) फिन एलन बनाम DC दिल्ली 2026

2026 में फिन एलन एक कैलेंडर वर्ष में तीन T20 शतक बनाने वाले न्यूज़ीलैंड के पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं।

101(53) BBL में पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए

100*(33) T20 विश्व कप में न्यूज़ीलैंड के लिए

100*(47) IPL में KKR के लिए