लखनऊ: पुरनिया ओवरब्रिज पर फिर 'खूनी मांझे' का तांडव; बाइक सवार का कटा गला, पत्नी का टूटा पैर

लखनऊ: पुरनिया ओवरब्रिज पर फिर 'खूनी मांझे' का तांडव; बाइक सवार का कटा गला, पत्नी का टूटा पैर

27_09_2024-chinese_manjha_23805540-1773908837490_v

Killer Manjha' Strikes Again on Purnia Overbridge

लखनऊ। Killer Manjha' Strikes Again on Purnia Overbridge, तमाम दावों और निर्देशों के बावजूद धारदार मांझे से होने वाली घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में दुबग्गा निवासी मेडिकल रिप्रेजेन्टेटिव मो. शोएब की मांझे की चपेट में आने से मौत हो गई।

इसके बाद पुलिस ने अभियान चलाए और कार्रवाई के दावे हुए लेकिन धारदार मांझे की बिक्री और इस्तेमाल रुक नहीं रहा। नतीजतन, बुधवार शाम पुरनिया ओवरब्रिज पर मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार का कान और गर्दन कट गया। बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से पत्नी का पैर टूट गया। चार वर्षीय बच्ची को चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने उन्हें ई-रिक्शे से निजी अस्पताल भिजवाया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, मड़ियांव निवासी राम नयन बाइक से अपनी पत्नी और चार वर्षीय बेटी के साथ बेटी की कापी किताबें और घर का कुछ सामान लेने पुरनिया बाजार गए थे। वापसी के दौरान पुरनिया स्थित ओवरब्रिज पर उनके गले में अचानक से धारदार मांझा आकर फंस गया।

वह कुछ समझ पाते इसके पहले ही कान कट गया और गर्दन पर भी मांझे से गहरा घाव हो गया। अचानक चोट लगने से उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। सड़क पर गिरने से उनकी पत्नी का पैर टूट गया। चार वर्षीय बेटी भी चोटिल हुई है।

घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पुल पर यातायात भी बाधित हो गया। लोगों ने किसी तरह उन्हें उठाकर ई-रिक्शे से निजी अस्पताल भेजा। घायलों ने फिलहाल पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि इस पुल के आसपास पतंगे उड़ती हैं।

पहले भी लोग मांझे से घायल हो चुके हैं। अलीगंज इंस्पेक्टर अशोक सोनकर के मुताबिक बाइक फिसलने से वह लोग घायल हुए थे। इसके बाद उनके पैर में सड़क पर पड़ा मांझा फंस गया। उन्होंने मांझे से घटना होने की बात से इंकार किया है। साथ ही यह भी कहा कि पीड़ित बिना पुलिस को सूचना दिए मौके से चले गए।

मांझे से हुई घटनाएं
 

  • 22 जून 2022: कैंट इलाके में युवक के हाथ और गर्दन पर मांझे से चोट लगी।
  • 23 मई 2023: ठाकुरगंज के पीर बुखारा इलाके में चाइनीज मांझे से युवक हुआ चोटिल।
  • 27 मार्च 2024: हजरतगंज कोतवाली के एसएसआइ का अंगूठा ईदगाह रोड पर मांझे से कट गया।
  • 23 फरवरी 2025: बीबीडी इलाके में मांझे से बाइक सवार अमन घायल।
  • 3 सितंबर 2025: हैदरगंज में व्यवसायी आसिम मार्शल दो बेटियों को लेकर स्कूल से घर जा रहे थे। मांझे की चपेट में आकर घायल हुए।
  • तीन फरवरी 2026: दुबग्गा निवासी 33 वर्षीय मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव मोहम्मद शोएब के गले में हैदरगंज ओवरब्रिज पर मांझा फंसा, गला कटने से मौत
  • चार फरवरी 2026: गोमती नगर विस्तार में मलेसेमऊ गांव के पास शहीद पथ पर पूर्व एयरफोर्स कर्मी बृजेश राय मांझे की चपेट में आए। होठ दाढ़ी का निचला हिस्सा कटा।