Kharge Rahul congratulated the air crew
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

Indian Air Force Day : खरगे राहुल ने वायु कर्मियों को दी बधाई

Kharge Rahul congratulated the air crew

Indian Air Force Day

Kharge Rahul congratulated the air crew :नयी दिल्ली।  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वायु सेना दिवस पर वायु सेवा कर्मियों को बधाई देते हुए देश सेवा के लिए उनके समर्पण को नमन किया है।

खरगे ने अपने संदेश में कहा "भारतीय वायु सेना दिवस पर, हम सभी वीर वायु योद्धाओं और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई और वंदना करते हैं।

Indian Air Force Day : हमारी भारतीय वायुसेना हर आपदा से निपटने के लिए हमेशा तैयार : वायुसेना प्रमुख


वायु सेना हमारे देश के आकाश की सुरक्षा में अद्वितीय वीरता, उत्कृष्ट व्यावसायिकता और अटूट समर्पण का प्रतीक है।
हम सभी भारतीय वायु सेना कर्मियों और पूर्व सैनिकों को उनकी निस्वार्थ सेवा, उनके असाधारण साहस और देश भर में मानवीय मिशनों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं।

Indian Air Force Day Quotes And Wishes : हौंसले फौलादी, दिल में बसा है तिरंगा...

गांधी ने कहा वायु सेना दिवस पर भारतीय वायु सेना के वीर योद्धाओं को हार्दिक बधाई और नमन।
हमारे आकाश की रक्षा में आपका साहस और अटूट समर्पण हम सभी को प्रेरित करता है।
हम राष्ट्र के प्रति आपके अद्वितीय पराक्रम, बलिदान और निस्वार्थ सेवा का सम्मान करते हैं।
जय हिंद। (
Indian Air Force Day)