पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक आज, उद्योगों को राहत देने पर फैसले की संभावना
Key Punjab Cabinet Meeting Today
Key Punjab Cabinet Meeting Today: पंजाब कैबिनेट की बैठक आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में सुबह 9.30 बजे होगी। इस संबंध में मुख्य सचिव केएपी सिन्हा की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है जिसके अनुसार बैठक का एजेंडा बाद में जारी किया जाएगा।
सरकार उद्योगपतियों को राहत देने के लिए अहम फैसला ले सकती है। इससे पहले सरकार औद्योगिक नीति जारी कर चुकी हैं जिससे सभी क्षेत्रों के उद्योगों को राहत दी गई है। सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत बीमा और मावां-धीयां सत्कार योजना भी लागू की है जिसे लेकर भी बैठक में चर्चा हो सकती है। इससे पहले पिछली बैठक और विधानसभा में सरकार ने जागत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक-2026 को मंजूरी दी थी।