मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज अहम कैबिनेट बैठक
Key Cabinet Meeting Held Today Under
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को होगी बैठक
कैबिनेट की बैठक की शीर्ष वरीयता में गेहूं क्रय नीति
आवास, उद्योग, माध्यमिक शिक्षा, लोक निर्माण व नमामि गंगे विभाग के प्रस्ताव भी शामिल
कैबिनेट के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे पूर्ण मंत्रिमंडल के साथ बैठक
लखनऊ। Key Cabinet Meeting Held Today Under, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार 23 मार्च को लोक भवन में होने वाली कैबिनेट की बैठक में गेहूं क्रय नीति सहित दो दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। कैबिनेट बैठक के बाद होने वाली मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों के साथ होने वाली बैठक पर सभी की निगाह रहेगी।
कैबिनेट की बैठक में सोमवार को गेहूं क्रय नीति के साथ राज्य के विकास, प्रशासनिक निर्णयों और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होगी। आवास, उद्योग, माध्यमिक शिक्षा, लोक निर्माण व नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के प्रस्ताव भी कैबिनेट के समक्ष रखे जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग का उत्तर प्रदेश निजी बिजनेस पार्क विकास योजना का प्रस्ताव भी आ सकता है।
इसी तरह से निवेश प्रोत्साहन नीति के तहत कई उद्योगों को सरकार धनराशि देने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दे सकती है। गेहूं खरीद के लिए बोरे की व्यवस्था सरकार करती है, किंतु वैश्विक हालात के कारण बोरे महंगे हो गए हैं, इसलिए सरकार अतिरिक्त धनराशि भी दे सकती है।
कैबिनेट बैठक के बाद 11:30 बजे से मुख्यमंत्री ने लोक भवन में ही अपने सभी मंत्रियों की बैठक बुलाई है। इसमें सभी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार व राज्यमंत्री भी बुलाए गए हैं। मुख्यमंत्री इनसे फीडबैक लेने के साथ ही कुछ जरूरी दिशा-निर्देश भी अपने मंत्रियों को दे सकते हैं।