लखनऊ में ज्योतिबा फुले जयंती पर केशव प्रसाद मौर्य ने दी श्रद्धांजलि

लखनऊ में ज्योतिबा फुले जयंती पर केशव प्रसाद मौर्य ने दी श्रद्धांजलि

Keshav Prasad Maurya paid tribute in Lucknow

Keshav Prasad Maurya paid tribute in Lucknow

उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने ज्योतिबा फुले को श्रद्धांजलि दी।

फुले का समाज सुधार, शिक्षा में योगदान अविस्मरणीय।

नारी सशक्तिकरण और सामाजिक समता के लिए समर्पित।

लखनऊ। Keshav Prasad Maurya paid tribute in Lucknow, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को अपने सरकारी आवास पर समाज सुधारक एवं शिक्षाविद महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर नमन किया। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज सुधार के लिए महात्मा ज्योतिबा फुले का योगदान अविस्मरणीय है।

उन्होंने सामाजिक समता, शिक्षा के प्रसार और नारी सशक्तिकरण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनके विचार एवं कार्य आज भी समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं। वे एक प्रखर विचारक, लेखक और क्रांतिकारी दार्शनिक भी थे। आज के समय में उनके आदर्शों को आत्मसात कर ही एक समरस और सशक्त समाज का निर्माण संभव है।