प्रयागराज: केशव प्रसाद मौर्य का विपक्ष पर तीखा प्रहार; "मुस्लिम आरक्षण की मांग संविधान विरोधी, अखिलेश कर रहे तुष्टीकरण"
Keshav Prasad Maurya Launches Sharp Attack on Opposition
प्रयागराज। Keshav Prasad Maurya Launches Sharp Attack on Opposition, नारी शक्ति अधिनियम 2023 संसद के नए भवन में पास हुआ था। 2029 में इसे मूर्त रूप दिलाने का प्रयास है। इसके तहत महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की मंसा है, इसीलिए इस पर चर्चा हो रही है।
प्रधानमंत्री मोदी ने समूचे विपक्ष से कहा है कि क्रेडिट लेना हो तो ले लें लेकिन महिलाओं का विरोध न करें। अखिलेश तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं। यह गलत है। यह बात उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कही। वह शुक्रवार को सर्किटहाउस में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने सपा को घेरा
उपमुख्यमंत्री केशव ने सपा को घेरते हुए कहा, वह मुसलमानों को वोट बैंक बनाकर रखना चाहते हैं। फर्जी पीडिए की बात कर रहे हैं। जिस मुस्लिम महिलाओं के आरक्षण की बात वह कह रहे हैं, वह संविधान विरोधी है। यदि वह चाहें तो अपनी पार्टी में सभी सीट से मुस्लिम महिलाओं को चुनाव लड़ा सकते हैं।
नोएडा में हुई हिंसा के प्रश्न पर बोले, अब तक पाकिस्तान और अर्बन नक्सल कनेक्शन सामने आया है। सरकार गहराई से जांच करा रही है। सेवा प्रदाता और श्रमिकों के हित में समाधान निकालने का प्रयास हो रहा है लेकिन कानू व्यवस्था के साथ खिलवाड़ा की अनुमति किसी को नहीं मिलेगी। बंगाल के चुनाव पर उप मुख्यमंत्री ने दावा किया कि कमल खिलने जा रहा है। वहां भाजपा बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी।