Kejriwal did not get relief, sent on remand for 6 days

बिग ब्रेकिंग: केजरीवाल को नहीं मिली राहत, 6 दिन के रिमांड पर भेजा

Kejriwal did not get relief, sent on remand for 6 days

Kejriwal did not get relief, sent on remand for 6 days

Kejriwal did not get relief, sent on remand for 6 days- नई दिल्ली।  दिल्ली शराब नीति केस में पीएमएलए कोर्ट की ओर से सीएम अरविंद केजरीवाल को राहत न देते हुए 6 दिन के रिमांड पर भेज दिया है। कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि इस तरह के मामले में जांच की जरुरत है। इससे पहले 3 घंटे चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा लिया था। इससे पहले केजरीवाल को शुक्रवार दोपहर 2 बजे राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया।

सुनवाई दोपहर 2.15 बजे शुरू होकर शाम 5.15 बजे तक चली। इस दौरान ईडी ने 10 दिन की रिमांड मांगी है। साथ ही सीएम को इस मामले का मास्टरमाइंड बताया। साथ ही दावा किया कि इस केस से जुड़े कई सारे इलेक्ट्रॉनिक सबूत मिटाए गए। कई सारे फोन तोड़े गए हैं। केजरीवाल दिल्ली शराब नीति को बनाने में सीधे तौर पर शामिल थे। दो बार कैश ट्रांसफर किया गया। पहले 10 करोड़ और फिर 15 करोड़ दिए गए। केजरीवाल पंजाब और गोवा चुनाव के लिए फंडिंग चाहते थे। गोवा चुनाव में 45 करोड़ रुपए इस्तेमाल हुआ।

केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि श्वष्ठ के पास सब कुछ है, तो गिरफ्तारी की जरूरत क्यों पड़ी 80 फीसदी लोगों ने केजरीवाल का नाम नहीं बताया। उन्होंने यह भी नहीं कहा कि वे उनसे कभी मिले भी थे।

ईडी की तरफ से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल राजू ने तो अरविंद केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी, विक्रम चौधरी और रमेश गुप्ता ने दलीलें रखीं। इस बीच विपक्ष के नेताओं ने चुनाव आयोग से मुलाकात की। केजरीवाल को 21 मार्च को सीएम हाउस से गिरफ्तार किया गया था। उनकी रात श्वष्ठ की लॉकअप में कटी।

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी लोगों के साथ धोखा: सुनीता केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि 3 बार चुने हुए मुख्यमंत्री को सत्ता के अहंकार में गिरफ़्तार करवाया गया है। केंद्र सरकार सबको कुचलने में लगी हैं। यह दिल्ली के लोगों के साथ धोखा है। आपके मुख्यमंत्री हमेशा आपके साथ खड़े रहें हैं। अंदर रहें या बाहर, उनका जीवन देश को समर्पित है। जनता जनार्दन है, सब जानती है। 

चोर-चोर मौसेरे भाई: अनुराग

अनुराग ठाकुर ने कहा कि चोर चोर मौसेरे भाई हैं। देश की जनता को आज इनकी असलियत मालूम चल चुकी है। कांग्रेस और उसके बड़े नेता पहले सवाल खड़ा करते थे कि अरविंद केजरीवाल की जांच होनी चाहिए। लेकिन आज यह सभी अरविंद केजरीवाल के समर्थन में खड़े हैं।"