कुमाऊँ द्वितीय अंतरक्षेत्रीय समिती क्रिकेट ट्रॉफी कप की विजेता बनी के. डी. स्ट्राइकर्स 

कुमाऊँ द्वितीय अंतरक्षेत्रीय समिती क्रिकेट ट्रॉफी कप की विजेता बनी के. डी. स्ट्राइकर्स 

Grand Conclusion of Kumaon Sabha Cricket Tournament

Grand Conclusion of Kumaon Sabha Cricket Tournament

कुमाऊँ सभा चंडीगढ़ द्वारा आयोजित द्वितीय अंतर-क्षेत्रीय समिति क्रिकेट मैच प्रतियोगिता कप का भव्य समापन नानकसर गुरुद्वारा साहिब के पीछे खुले मैदान सेक्टर 28 पर हुआ कुमाऊं सभा  के मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पांडे ने बताया कि यह क्रिकेट प्रतियोगिता सभा के प्रधान गोकुल सिंह नगरकोटी की अध्यक्षता में हुई टूर्नामेंट में कुल 14 टीमों ने भाग लिया जिसमें से नॉक आउट मैच खेलते हुए कुल आठ टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं और उसके बाद जीतने वाली चार टीमों ने सेमीफइनल में अपनी जगह बनाई  फाइनल मुकाबले में के.डी. स्ट्राइकर्स ने एरिया कमेटी खरड़ (खरड़ टाइगरर्स) को 09 रन से हराकर द्वितीय अंतर-क्षेत्रीय समिति क्रिकेट ट्रॉफी पर कब्जा जमाया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए के.डी. स्ट्राइकर्स ने निर्धारित आठ ओवरों में 63 रन बनाए जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी एरिया कमेटी खरड़ (खरड़ टाइगरर्स) की पूरी टीम 54 रनों पर ही सिमट गई योगेश भाकुनी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंद में 26 रन बनाए, वहीं योगेश भाकुनी ने ही 2 विकेट लेकर मैच का रुख अपनी टीम की ओर मोड़ दिया विजेता टीम को शानदार ट्रॉफी और 5100 का नकद पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया जबकि उपविजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी के साथ ₹ 3100 का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया वहीं तीसरा पुरस्कार एरिया कमेटी सिंघा देवी (देघाट वॉरियर्स) ने जीता उन्हें ट्रॉफी के साथ ₹2100 का नगद पुरस्कार दिया गया टूर्नामेंट के बेस्ट बैट्समैन का ख़िताब खरड़ टीम के सुन्दर को और बेस्ट बॉलर का ख़िताब सिंघा देवी एरिया कमेटी (देघाट वॉरियर्स) के हिमांशु रावत को मिला  दो दिनों के इस रोचक टूर्नामेंट में कुमाऊँ समाज के कई सम्मानित और वरिष्ठ सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जहां पहले दिन समारोह का उद्घाटन सभा के वरिष्ठ सलाहकारों द्वारा किया गया वहीं दूसरे दिन के सत्र का उद्घाटन माधो सिंह डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल न्यू चंडीगढ़ व डॉक्टर हेमंत भगत प्रोफेसर न्यूरो क्रिटिकल केयर डिपार्मेंट पीजीआई चंडीगढ़ तथा डॉक्टर भावेश मेडिकल अफसर होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल द्वारा की गई।  समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर  देवेंद्र सिंह बबला उपाध्यक्ष भाजपा चंडीगढ़ व हीरा नेगी अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा चंडीगढ़ व राजिंदर सामंत प्रधान शिव पार्वती सेवा दल व  राम रतन शर्मा थाना प्रभारी सेक्टर 26 व कुमाऊं सभा के सभी पदाधिकारी व कार्यकारणी व एरिया कमेटी आदि उपस्थित रही महासचिव भगत सिंह रावत द्वारा सभी आए  हुए मेहमानों  व खिलाड़ियों का धन्यवाद किया गया मैच के बीच-बीच में युवा हुड़के की थाप पर कुमाऊंनी गीतों पर थिरकते हुए नज़र आए  मैदान पर उत्साह का माहौल देखकर लगा कि यह खेल प्रतियोगिता न होकर एक पर्व है जिसमें पूरे ट्राई सिटी से आए लोग एक दूसरे से मुलाकात और हँसते खेलते नज़र आए  मुख्य अतिथियों ने अपने सम्बोधन में कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि अनुशासन और टीम भावना भी सिखाते हैं  सभी ने सभा द्वारा करवाए जा रहे इन रचनात्मक कार्यों की सरहाना की