हिमाचल में नए युग का सूत्रपात: कविंद्र गुप्ता लेंगे 30वें राज्यपाल के रूप में शपथ, शिमला में हुआ भव्य अभिनंदन

हिमाचल में नए युग का सूत्रपात: कविंद्र गुप्ता लेंगे 30वें राज्यपाल के रूप में शपथ, शिमला में हुआ भव्य अभिनंदन

Kavinder Gupta takes oath as the 30th Governor

Kavinder Gupta takes oath as the 30th Governor

शिमला। Kavinder Gupta takes oath as the 30th Governor, हिमाचल के नामित राज्यपाल कविंद्र गुप्ता सोमवार शाम को शिमला पहुंचे। इस दौरान उनका भव्य स्वागत किया गया। आज मंगलवार (10 मार्च 2026) को वह सुबह 11:45 बजे हिमाचल प्रदेश के 30वें राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे।

पत्रकारों से बातचीत में कविंद्र गुप्ता ने कहा कि वे हिमाचल प्रदेश के समग्र विकास और जनकल्याण के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर काम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि राज्यपाल के रूप में सेवा करना उनके लिए एक बड़ी जिम्मेदारी और चुनौती है, जिसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। इससे पहले सोमवार सुबह शिव प्रताप शुक्ल परिवार के साथ तेलंगाना रवाना हो गए।

सोमवार को शिमला स्थित लोक भवन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री धनीराम शांडिल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, मुख्य सचिव संजय गुप्ता और पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी सहित कई विधायकों, विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उनकी पत्नी बिंदु गुप्ता भी उनके साथ उपस्थित रहीं।