चंडीगढ़ की काश्वी गौतम ने रचा इतिहास, भारत के लिए टेस्ट खेलने वाली शहर की पहली महिला क्रिकेटर बनीं
- By Gaurav --
- Friday, 06 Mar, 2026
Kashvee Gautam creates history,
चंडीगढ़ की काश्वी गौतम ने रचा इतिहास, भारत के लिए टेस्ट खेलने वाली शहर की पहली महिला क्रिकेटर बनीं
चंडीगढ़। चंडीगढ़ की युवा क्रिकेटर काश्वी गौतम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले जा रहे टेस्ट मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए डेब्यू कर इतिहास रच दिया। वह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाली चंडीगढ़ की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं।
अपने डेब्यू मैच को काश्वी ने शानदार प्रदर्शन से यादगार बनाया। उन्होंने सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए धैर्य और संयम का परिचय दिया और नाबाद 35 रन की अहम पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 68 गेंदों का सामना किया और तीन चौके लगाए। काश्वी की इस पारी ने भारतीय पारी को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इससे पहले काश्वी के लिए यह पल और भी खास तब बन गया जब भारतीय टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने उन्हें टेस्ट कैप सौंपी।
गेंदबाजी में काश्वी ने सात ओवर डाले, हालांकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।
मैच की बात करें तो भारतीय टीम पहली पारी में 198 रन पर सिमट गई, जबकि दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट पर 96 रन बना लिए थे।