Karnal Team Wins Haryana

हरियाणा सीनियर वाटर पोलो चैंपियनशिप में करनाल की टीम बनी विजेता

pp

Karnal Team Wins Haryana

बहादुरगढ़ की एचएल सिटी स्थित Champions Aquatic Academy में आयोजित 7वीं हरियाणा राज्य सीनियर वाटर पोलो चैंपियनशिप में करनाल की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में करनाल की टीम ने झज्जर को 6-4 से हराकर पहला स्थान हासिल किया, जबकि झज्जर की टीम उपविजेता रही।

तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में शाह सतनाम सिरसा और जींद की टीम आमने-सामने थीं। इस मैच में शाह सतनाम सिरसा की टीम ने 2-0 से जीत दर्ज कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से आई महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। समापन अवसर पर Anil Khatri ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की बेटियों में अपार प्रतिभा है और वे लगातार विभिन्न खेलों में देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में हरियाणा की महिला खिलाड़ी वाटर पोलो में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाएंगी और प्रदेश को नई उपलब्धियां दिलाएंगी।