करमजीत सिंह रिंटू ने नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र की सभी लिंक सड़कों को बनवाने का कार्य तेजी से करवाया शुरू
Karamjit Singh Rintu has rapidly initiated the work
राहुल सोनी अमृतसर, 22 अप्रैल : इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के चेयरमैन एवं नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के इंचार्ज करमजीत सिंह रिंटू ने हल्के की सभी लिंक सड़कों को बनवाने का कार्य तेजी से शुरू करवा दिया है। रिंटू ने तुंग बाला, शिवपुरी, प्रेम नगर और कबीर मोहल्ला की लिंक सड़कों पर प्रीमिक्स बिछाने का काम शुरू करवाया।
.jpg)
रिंटू ने कहा कि यह पहल इलाके के लोगों को बेहतर सड़क सुविधाएं देने और लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को हमेशा के लिए हल करने की दिशा में एक और मज़बूत कदम है।उन्होंने कहा कि प्रीमिक्स से सड़के बनवाने का कार्य लगातार जारी रहेगा। करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के लोगों से प्रतिदिन मिलकर उनकी समस्याओं को सुना जाता है। उन्होंने कहा कि समस्याओं को सुनकर मिलजुल कर इसका समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गर्व है कि हम अपने इलाके को लगातार तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधाओं के लिए हल्के में प्रत्येक तरह के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र का कोई भी इलाका विकास कार्यों से अधूरा नहीं रहने दिया जाएगा। इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा, रितेश शर्मा, बोबी सरीन, साहिल सग्गर सहित सभी क्षेत्रो के गणमान्य लोग मौजूद थे।