भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार: कानपुर जल निगम की अधिशासी अभियंता तूलिका प्रसाद निलंबित

भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार: कानपुर जल निगम की अधिशासी अभियंता तूलिका प्रसाद निलंबित

Strong attack on corruption:

Kanpur Jal Nigam's Executive Engineer Tulika Prasad suspended

कानपुर। Strong attack on corruption: जल निगम कानपुर में तैनात अधिशासी अभियंता तूलिका प्रसाद को शासन ने निलंबित कर दिया है। जल निगम के प्रबंध निदेशक रवीन्द्र कुमार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है फतेहपुर में अधिशासी अभियंता के पद पर रहते हुए इन्होंने नगर महापालिका परिषद फतेहपुर में सीवरेज एंड सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट योजना के तहत वित्तीय अनियमितताएं व निविदा प्रक्रिया में घोर लापरवाही बरती।

विभाग को वित्तीय हानि और छवि धूमल करने के आरोपों में इन्हें निलंबित किया गया है। निलंबन की अवधि में मुख्य अभियंता जल निगम लखनऊ क्षेत्र से संबंध रहेंगी। वर्तमान समय में अधिशासी अभियंता जल निगम कानपुर में तैनात हैं और इस समय बनियापुरवा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और दक्षिण में सीवर लाइन डालने का कार्य देख रही हैं।