कानपुर गंगा पुल मरम्मत: 42 दिनों का मेगा ब्लॉक, 56 ट्रेनें प्रभावित
Kanpur Ganga Bridge repair
लखनऊ। कानपुर गंगा पुल की मरम्मत की वजह से रेलवे 42 दिनों तक मेगा ब्लाक ले रहा है। यात्रियों को आवागमन में परेशानी होना तय है। इससे 56 ट्रेनें प्रभावित होगी, उनमें 14 निरस्त, 10 कानपुर तक सीमित और 32 बदले रूट से चलाई जाएंगी। ऐसे ही शताब्दी और वंदे भारत सहित कई प्रमुख ट्रेनें डायवर्ट रहेंगी।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन की ओर से लखनऊ-कानपुर रेलखंड पर स्थित कानपुर पुल पर मरम्मत के लिए मेगा ट्रैफिक व पावर ब्लाक लिया गया है। दो से 13 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह साढ़े नौ से शाम साढ़े पांच बजे तक रहेगा।
इस दौरान 56 ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा, इनमें झांसी-लखनऊ मेमू सहित 14 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। लखनऊ आने-जाने वाली 10 ट्रेनें कानपुर से ही संचालित की जाएंगी। 32 ट्रेनें रास्ते में रोककर और बदले रूट से चलाई जाएंगी।
सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि 54153/44 कानपुर-रायबरेली-कानपुर पैसेंजर, 64212 कानपुर-लखनऊ मेमू, 64255 उतरेटिया-कानपुर मेमू, 54101/02 प्रयागराज-कानपुर-प्रयागराज पैसेंजर, 64701/02 झांसी-लखनऊ-झांसी मेमू, 54325/26 सीतापुर-कानपुर-सीतापुर पैसेंजर, 55345 लखनऊ-कासगंज पैसेंजर, 64203 लखनऊ-कानपुर मेमू, 64214 कानपुर-लखनऊ मेमू निरस्त रहेंगी।
लखनऊ आने वाली 10 ट्रेनें कानपुर तक ही आएंगी और वहीं से लौट जाएंगी। इनमें 12103/04 पुणे-लखनऊ जंक्शन-पुणे एक्सप्रेस, 22121/22 लखनऊ-एलटीटी-लखनऊ एक्सप्रेस, 11109/10 झांसी-लखनऊ जंक्शन-झांसी इंटरसिटी व 12179/80 आगरा फोर्ट-लखनऊ-आगराफोर्ट इंटरसिटी शामिल हैं।
54335/36 बालामऊ-कानपुर-बालामऊ पैसेंजर उन्नाव तक आएगी व यहीं से चलेगी। 12107 एलटीटी-सीतापुर एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल से 210 मिनट की देरी से चलाई जाएगी।
कानपुर होकर नहीं चलेंगी ये ट्रेनें
12004 नई दिल्ली-लखनऊ जंक्शन शताब्दी एक्सप्रेस, 22426 आनंदविहार-अयोध्या वंदे भारत, 02563/64 बरौनी-नई दिल्ली-बरौनी क्लोन स्पेशल, 02569/70 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ क्लोन स्पेशल, 19615 कविगुरु एक्सप्रेस, 20921 बांद्रा-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस कानपुर के बजाए बदले हुए रास्ते से चलाई जाएंगी।
लखनऊ नहीं आएंगी ये ट्रेनें
12876 आनंदविहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस, 19053 मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, 15270 जनसाधारण एक्सप्रेस, 09465 अहमदाबाद-डिब्रूगढ़ क्लोन स्पेशल, 13168 आगरा कैंट-कोलकाता एक्सप्रेस, 13238 कोटा-पटना एक्सप्रेस, 13240 कोटा-पटना एक्सप्रेस, 15734 फरक्का एक्सप्रेस, 15744 फरक्का एक्सप्रेस, 11079 एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस, 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस, 15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस, 22534 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस, 15024 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस, 12598 अंत्योदय एक्सप्रेस, 15030 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस, 12173 एलटीटी-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस, 12143 एलटीटी-सुल्तानपुर एक्सप्रेस, 19201 अयोध्या कैंट एक्सप्रेस आदि लखनऊ के रास्ते नहीं चलेगी।